/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/29/mxjbzDi6I2ZL7k0k2pzV.jpg)
बरेली,वाईबीएन संवाददाता
बरेली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बरेली क्लब मैदान में नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों के 581 जोड़ों का पूर्ण भव्यता के साथ सामूहिक विवाह कराया गया। दाम्पत्य सूत्र में बंधे नवविवाहित जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थाम कर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। इस अवसर पर सांसद छत्रपाल गंगवार, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, सदस्य राज्य महिला आयोग पुष्पा पाण्डेय, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश, बीडीए उपाध्यक्ष मणिकंदन ए., नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे व समाजसेवियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।
इसे भी पढ़ें-बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के प्रचार प्रसार की वैन हरी झंडी दिखाकर रवाना
459 हिंदू जोड़े तथा 122 मुस्लिम जोड़ों को निकाह कराया गया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत बरेली क्लब मैदान में 581 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हो गया। इसमें 459 हिंदू जोड़े तथा 122 मुस्लिम जोड़ों को निकाह कराया गया। जनप्रतिनिधियां एवं अधिकारियों ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। नव युगल को पवित्र गठबंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय संबंधों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वहन हेतु जीवन की नई पारी की वर वधू को शुभकामनायें दी।
इसे भी पढ़ें-बिजली विभाग की टीम से मारपीट, आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
जनप्रतिनिधियों ने साँझा करी अपनी राय
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि विवाह/पाणिग्रहण संस्कार जीवन का एक पवित्र गठबंधन है। पति पत्नी एक दूसरे के साथ समर्पित जीवन जीते हुए समाज एवं देश में अपना योगदान देते हैं। अब जोड़े अपना वैवाहिक जीवन अच्छे से यापन करेंगे। सामूहिक विवाह के आयोजन में वर-वधु सामाजिक रीति रिवाजों, परंपराओं से दाम्पत्य सूत्र में बंधते हैं इससे सर्वधर्म समाज और सामाजिक संस्कृति को बल मिलता है। उन्होंने सात फेरों के सात वचनों पर बल देते हुए पति पत्नी को सामंजस्यपूर्ण जीवन जीते हुए प्रगति पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
₹ 35000/- कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी।
मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शासन द्वारा एक जोड़े की शादी पर ₹ 51000/- व्यय करने की व्यवस्था की गयी है। कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि ₹ 35000/- कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी। विवाह के समय साड़ी, पायल, बिछिया, प्रेशर कुकर, डिनर सेट, वैनिटी किट, दीवर घड़ी, ट्राली बैग, प्रेस, डबल बेडशीट, फेंटा/बड़ा गमछा, वर के लिये कपड़े, सामान प्रत्येक जोड़ों को दिया गया है। वर-वधु सहित उनके परिजनों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, जिला समाज कल्याण अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक व समारोह से सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।