/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/11/Vu7LJwjKVXPUzyzWyxKx.jpg)
बरेली,वाईबीएनसंवाददाता
बरेली।रुहेलखंड केनेल क्लब की ओर से 23 फरवरी को इज्जतनगर स्थित आईवीआरआई (भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान) के खेल मैदान में डॉग शो का आयोजन किया जाएगा। इस बार डॉग शो में 40 से अधिक नस्लों के 200 से अधिक कुत्ते लाए जाएंगे। उसी दिन शाम को बेस्ट डॉग का पुरस्कार भी दिया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरशोर से चल रही है। इसके लिए अंतिम तिथि 18 फरवरी है।
इसे भी पढ़ें-साइन नाथ मंडल में भी पंडित Deendayal Upadhyay को अर्पित किए श्रद्धा सुमन
डॉग शो में देश विदेश के दो सौ कुत्ते लेंगे हिस्सा
शो में प्रवेश के लिए कुत्ते का केसीआइ पंजीकरण होना चाहिए। साथ ही उसकी आयु चार माह से कम नहीं होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने कई नस्लों के कुत्तों को दिखाकर उसकी जानकारी साझा की। बताया कि डॉग शो के लिए प्रविष्टियां डॉ. अभय तिलक से या पवन भसीन से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए 18 फरवरी अंतिम तिथि है। क्लब के कार्यकारी अधिकारी अमित यादव ने बताया कि डॉग शो में सुबह आठ बजे से बेंचिंग होगी। उसके बाद नौ बजे से जजिंग शुरू हो जाएगी। डॉग शो से पहले शनिवार को बीसलपुर रोड पर रुहेलखंड केनेल क्लब की ओर से प्रेसवार्ता हुई।
इसे भी पढ़ें-Cyber fraud से बचने के लिए सार्वजनिक वाई-फ़ाई नेटवर्क का उपयोग करने से बचें
विभिन्न नस्लों की दी जानकारी
चिहुआहुआ सबसे छोटा कुत्ता है। इसका अधिकतम वजन करीब 2 किग्रा तक होता है। इसे पॉकेट डॉग के नाम से भी जाना जाता है। बताया कि केन कोरसो नस्ल इतालवी मूल की है। वयस्क होने पर वह 60 किलो का था। बताया कि जर्मन नस्ल का डोबर्मन पिंसर परम रक्षक है। जर्मन शेफर्ड आम प्रजातियों में गिना जाता है। बताया कि बरेली में यह केन कोरो केनेल भारत में सबसे बड़ा है। चिहुआहुआ और डोबर्मन पिंसर को दिखाया, और केन कोरो की नस्ल की विशेषता बताई। इस नस्ल को फिट रखने के लिए दैनिक व्यायाम, पर्याप्त जगह और अच्छी गुणवत्ता वाला भोजन चाहिए।