/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/11/8oPkiA7o7S4WmRNAfQ7A.jpg)
बरेली,वाईबीएनसंवाददाता
बरेली। भारतीय जनता पार्टी बरेली महानगर की इकाई साईनाथ मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि एवं समर्पण दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
एससी एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया भी मौजूद थे।
साई नाथ मंडल प्रभारी के रूप में एससी एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया भी मौजूद थे। वार्ड -46 के पार्षद रामपाल गंगवार, पूनम गौतम ने अपने विचार रखें। मंडल उपाध्यक्ष सर्वश्री विनोद राजपूत शशिकांत गौतम, आशु सक्सेना, धर्मेंद्र कुमार सेक्टर संयोजक मातृशक्ति किरण गंगवार जी संतोष कुमारी वर्मा सुधा गंगवार स्पर्श वर्मा संजीव वर्मा अनिल वर्मा पंडित दिनेश शर्मा रोहित सक्सेना के साथ आपका भाई मंडल अध्यक्ष साइन नाथ मंडल बृजेश प्रताप सिंह ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की संयोजक पार्षद पूनम गौतम मौजूद रहीबरेली। एकात्म मानववाद के प्रणेता दीनदयाल उपाध्याय की 57 वीं पुण्यतिथि पर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर गोष्ठी भी आयोजित की गई। दीनदयाल पुरम् पार्क में पंडित जी की आदमकद मूर्ति स्थापित की गई।
इसे भी पढ़ें-Cyber fraud से बचने के लिए सार्वजनिक वाई-फ़ाई नेटवर्क का उपयोग करने से बचें
मूर्ति का अनावरण अगले माह मार्च में कराया जाएगा।
पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति विचार मंच की ओर से दीनदयाल पुरम् पार्क में मंच द्वारा दीनदयाल उपाध्याय जी की मूर्ति का अनावरण अगले माह मार्च में कराया जाएगा। इस अवसर पर एकात्म मानववाद के प्रणेता दीनदयाल उपाध्याय जी की 57 वीं पुण्यतिथि पर अयोजित विचार गोष्ठी में आयोजित की गई।
देश के प्रति किए गए योगदान पर प्रकाश डाला।
अध्यक्षता विनोद गुप्ता ने की। भाजपा नेता गुलशन आनंद और पूर्व डिप्टी महापौर अतुल कपूर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के देश के प्रति किए गए योगदान पर प्रकाश डाला। अतुल कपूर ने कहा कि एक भव्य समारोह में एकात्म मानववाद के प्रणेता दीनदयाल उपाध्याय जी की मूर्ति का अनावरण किसी प्रतिष्ठित व्यक्तित्व द्वारा कराया जाएगा।
इसे भी पढ़ें-पुलिस भर्ती दौड़ परीक्षा : दौड़ते वक्त टूटा बदायूं के अभ्यर्थी का पैर
सन् 2000 में पार्क का किया था उद्घाटन।
भाजपा नेता गुलशन आनंद ने कहा कि सन् 2000 में तत्कालीन नगर विकास मंत्री लाल जी टंडन ने दीनदयाल पुरम् और पार्क का उद्घाटन किया था। पर, उनकी मूर्ति न लग सकी। अब मंच द्वारा मूर्ति की स्थापना से अब पुराना कर्ज उतर गया है। लोकतंत्र सेनानी वीरेंद्र अटल ने दीनदयाल उपाध्याय जी के अनेक संस्मरण सुनाए। कहा कि अंत्योदय की अवधारणा उन्हीं की देन है। बरेली के एक चिंतन शिविर में 8,9,10 फरवरी 1968 को दीनदयाल उपाध्याय जी यहीं मार्गदर्शन कर रहे थे। अगले दिन 11 फरवरी को मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर मृत पाए गये। इसलिए उनसे आत्मीयता होना स्वाभाविक है।
दीनदयाल उपाध्याय जी को अच्छा संपादक, पत्रकार करार दिया।
वीरेंद्र अटल ने दीनदयाल उपाध्याय जी को अच्छा संपादक, पत्रकार, लेखक, विचारक, वक्ता, संगठनकर्ता करार दिया। उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जी की मूर्ति स्थापना से बरेली गौरवान्वित हुई है। मंच के अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने घोषणा की कि मार्च में दीनदयाल उपाध्याय जी की आदमकद मूर्ति का अनावरण होगा। विचार गोष्ठी का संचालन करते हुए महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी ने एकात्म मानववाद की विस्तृत व्याख्या की और अंतिम व्यक्ति के उत्थान से उसे जोड़ा।
इसे भी पढ़ें-पागल कुत्ते ने एक दर्जन से अधिक लोगों को काटा, इलाके में दहशत
दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विचार गोष्ठी में डाॅ वीरेंद्र जैसवार, अशोक कुमार उपाध्याय, प्रवीन भारद्वाज, शिवम् वर्मा, प्रवीन कुमार शर्मा, अरुण श्रीवास्तव, सुमंत माहेश्वरी, विशाल शर्मा, मदन लाल शर्मा, अरुण शुक्ला, उमेश चंद्र गुप्ता, मुकेश शर्मा, पुनीत त्रिवेदी, अखिलेश चंद्र पांडे, डाॅ विमला गुप्ता, आराधना अग्रवाल, अजय उपाध्याय, सुरेश बाबू मिश्रा, रवींद्र सोनकर और गुरिंदर सिंह ने भी विचार व्यक्त कर दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की।