Advertisment

DM ने 10 से 12 बजे के बीच जनता दर्शन में सुनी समस्याएं

महाशिवरात्रि से एक दिन पहले जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने प्रत्येक दिवस की भांति मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनी। जन सामान्य की समस्याओं को सम्बंधित अधिकारियों को उनका ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये।

author-image
Sudhakar Shukla
ravindra kumar,,
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

 बरेली,वाईबीएनसंवाददाता

बरेली। महाशिवरात्रि से एक दिन पहले जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने प्रत्येक दिवस की भांति मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनी।  जनसुनवाई के दौरान जन सामान्य की समस्याओं को सम्बंधित अधिकारियों को  उनका ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये।

इसे भी पढ़ें-Bareilly: पहले जेवर गिरवीं रखवाए, अब rape में फंसाने की धमकी

समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – डीएम

Advertisment

डीएम ने कहा कि जन समस्याओं को समस्त सम्बंधित अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि आमजन की समस्याओं को सुनकर शत प्रतिशत उनका निराकरण किया जाये।

इसे भी पढ़ें-बरेली की दानिया का वीडियो : पापा ! मैं जहां हूं, खुश हूं... आपके ट्रोल कराने से नहीं छोड़ूंगी हर्षित को

डीएम ने दिए भूमि विवाद निस्तारण के निर्देश

Advertisment

जनसुनवाई के दौरान डीएम ने कहा कि जमीन से संबंधित समस्या को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान जो भी शिकायतें आ रही है। उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय सुनिश्चित कराएं और शिकायतकर्ता निस्तारण से संतुष्ट होना चाहिए।  

Advertisment
Advertisment