Advertisment

फाग महोत्सव: अबीर गुलाल खेलने के बाद महिलाओं को साड़ियां बांटी

मानव सेवा संस्थान ने बरेली किला छावनी स्थित शिव मंदिर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली फाग महोत्सव के अवसर पर महिलाओं को स्वदेशी खेलों का आयोजन किया गया।

author-image
Sudhakar Shukla
Faag Festival
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

बरेली। मानव सेवा संस्थान ने बरेली किला छावनी स्थित शिव मंदिर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली फाग महोत्सव के अवसर पर महिलाओं को स्वदेशी खेलों का आयोजन किया गया। संस्थान की ओर से महिलाओं का सम्मान करते हुए उनको उपहार स्वरूप साड़ियों का वितरण किया। फाग महा उत्सव में रंग-बिरंगे गुलालो और फूलों से होली खेलकर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के चित्र पर मालार्पण कर कार्यक्रम के अध्यक्ष वीरेंद्र खंडेलवाल ने दीप प्रज्जवलित कर की। मुख्य अतिथि माधवराव सिंधिया के निर्देशक सौरभ को संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल नें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अध्यक्ष बिंदु सक्सेना ने उनको पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें-एनएसएस शिविर के छठे दिन छात्राओं ने किया योग और व्यायाम

मनोज दीक्षित और टिंकू के संचालन में हुआ भव्य कार्यक्रम

Advertisment

मुख्य अतिथि सौरव ने महिलाओं को साड़ियां देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज दीक्षित और टिंकू ने किया। मंच पर कार्यक्रम के अध्यक्ष वीरेंद्र खंडेलवाल, रणधीर गौड़, नीरज शर्मा, भारतेंदु  सिंह, बिंदु सक्सेना, सत्यवती सिंह मंचाधीश रही। महिलाओं ने स्वदेशी खेल बजगुट्टा, कंचा, लंगडी, गुलेल आदि खेल बड़े उत्साह के साथ खेला।

इसे भी पढ़ें-भजन गायकों ने फाल्गुन महोत्सव मे बांधा समा, झूमते रहे भक्त

होली फाग महोत्सव में काव्य पाठ और नृत्य का अद्भुत संगम

Advertisment

कवियों ने भी होली फाग पर काव्य पाठ कर सबको खूब गुदगुदाया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने राधा कृष्ण की झांकी में सज कर होली उत्सव के भजनों पर नृत्य करके सबका मन मोह लिया। मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना ने बताया कि यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली के फाग महोत्सव के उपलक्ष में है । संस्थान का उद्देश्य महिलाओं को सम्मानित और जागरूक करना है। महिला सशक्तिकरण एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को उत्साहित करने के लिए इस तरह से कार्यक्रम किया गया है।  जिसमें महिलाओं और पुरुषों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है।

इसे भी पढ़ें-नारद मोह कथा से शुरू हुई बमनपुरी रामलीला

राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में की शिरकत

Advertisment

कार्यक्रम में मानव सेवा संस्थान की अध्यक्ष बिंदु सक्सेना राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय भटनागर, संरक्षक वीरेंद्र प्रसाद खंडेलवाल, एवं भारतेंदु सिंह, अजय मिश्रा, महिला जिला अध्यक्ष पूजा पाल, भीकम सिंह, रामकिशोर, राकेश मौर्य, अनीता, रामप्यारी, सत्यवती सिंह, सबीना, नीरज शर्मा, मनोज दीक्षित टिंकू, दीपक मुखर्जी, राजकुमार अग्रवाल, राजीव पाल, नेहा, सोना, प्रियंका, परविंदर कौर, सरिता पाल, रुचि, शारदा सिंह, सरोज, पूनम पाल,आदि क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित थी।

Advertisment
Advertisment