Advertisment

वनमंत्री और कैंट विधायक ने देखी रामायण वाटिका की भव्यता

रामायण वाटिका में चल रही पुष्प प्रदर्शनी शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां देश-विदेश से लाए गए विभिन्न प्रजातियों के पौधों पर खिले फूल लोगों को लुभा रहे हैं।

author-image
KP Singh
रामायण वाटिका वनमंत्री
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बरेली। रामायण वाटिका में चल रही पुष्प प्रदर्शनी शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां देश-विदेश से लाए गए विभिन्न प्रजातियों के पौधों पर खिले फूल लोगों को लुभा रहे हैं। श्रीराम से जुड़े प्रसंगों पर बनीं वाटिकाएं और उनका चित्रण लोगों का मनमोह रहा है। रविवार को वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार और कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने रामायण वाटिका का भ्रमण किया। 

विधायक संजीव अग्रवाल

यह भी पढ़ें-नगर निगम: टेंडर घपले में शामिल बड़े साहब के खास कंप्यूटर ऑपरेटर की छुट्टी

बरेली विकास प्राधिकरण की ओर से रामगंगानगर में रामायण वाटिका में पुष्प प्रदर्शनी लगाई है। सात मार्च से शुरू हुई यह प्रदर्शनी शहरवासियों के लिए आकर्षण का विषय बनी हुई है। रामायण वाटिका में एक बड़े क्षेत्रफल में प्रभु श्री राम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को दर्शाया गया है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें- पड़ोसन के मोबाइल से युवक ने इंस्ट्रग्राम पर भेजे अश्लील मैसेज, विरोध करने पर हमला बोला

श्रीराम के वन गमन की दिखती है झलक

प्रभु श्रीराम अपने वनवास काल के दौरान जिन-जिन वनों से होकर गुजरे थे। उनको भी रामायण वाटिका में सजाया गया है। उन वनों से जुड़े पौधों की विभिन्न प्रजातीयों को भी रामायण वाटिका में संरक्षित किया गया है। इस दौरान बरेली विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष मनिकंदन ए, सुमित अग्रवाल, पुष्पेंदु शर्मा, अरूण कश्यप, ब्रजेश मिश्रा, हर्षित गुप्ता, लेखराज मोटवानी, धर्मेंद्र शर्मा, प्रदीप गुप्ता, दीपक राठौर, अजय मौर्य, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे। 

Advertisment
Advertisment