/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/05/6cL46SXSkqJXICZaV0SI.jpg)
बरेली। सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था संकल्प की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में विनोद कुमार गुप्ता अध्यक्ष और गुरविंदर सिंह महामंत्री चुने गए।
इसे भी पढ़ें-कोई न छूटे फाइलेरियारोधी दवा खाने से, घर-घर जाकर चलाएं अभियान : सीडीओ
विनोद कुमार गुप्ता अध्यक्ष, गुरविंदर सिंह महामंत्री चुने गए।
माडल टाउन में शिक्षक नेता एवं संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण कुमार अरोड़ा के निवास स्थान पर संस्था के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा की अध्यक्षता में संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें संस्था की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। समाजसेवी इंद्रदेव त्रिवेदी द्वारा लोकतंत्र सेनानी एवं महामंत्री विनोद कुमार गुप्ता को संस्था के अध्यक्ष पद हेतु प्रस्ताव को सदस्यों द्वारा सहमति दी गई। श्रवण कुमार अरोड़ा के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से गुरविंदर सिंह को महामंत्री एवं सुभाष डोभाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।
इसे भी पढ़ें-हर हाल में हो पीडीए की चर्चा, घर-घर पहुँचे अखिलेश का पर्चा : शमीम सुल्तानी
शेष पदाधिकारियों के चयन।
नव निर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं महामंत्री को अधिकृत किया गया। बैठक में श्री महेन्द्र पाल राही, प्रवीन शर्मा, ओमप्रकाश अरोड़ा, प्रदीप सक्सेना, राम पाल सिंह, इंद्रदेव त्रिवेदी, धर्म पाल सिंह चौहान, उमेश गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता,मोहन चंद्र पांडेय उपस्थित थे