Advertisment

Mahashivratri से पहले प्रमुख मार्गों की मरम्मत कराएं, कहीं जाम न लगे

उत्तर प्रदेश के पशुधन दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि महाशिवरात्रि से पहले शहर और ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख मार्गो की मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाए।

author-image
Sudhakar Shukla
dharampal singh
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बरेली। उत्तर प्रदेश के पशुधन दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि महाशिवरात्रि से पहले शहर और ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख मार्गो की मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाए। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं भी जाम न लगे। साथ ही महाशिवरात्रि के दिन 24 घंटे बिजली कसियापुर सुनिश्चित की जाए।

इसे भी पढ़ें-Valentine Day शरीयत के खिलाफ, मुसलमान न मनाए यह त्योहार: मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी

श्रद्धालुओं को मन्दिरों में पहुंचने के लिए जाम का सामना ना करना पड़े

पशुपालन मंत्री की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में महाशिवरात्रि को धूमधाम से मानने के लिए मार्गों की मरम्मत, प्रमुख मार्गों पर सुगम यातायात और जाम से उत्पन्न समस्या के निराकरण के सम्बन्ध में बैठक हुई। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि किसी नवयुवक द्वारा फेसबुक तथा इंस्टाग्राम पर शिवारात्रि को लेकर अभद्र पोस्ट न डाली जाये। जिन प्रमुख मन्दिरों में श्रद्धालु अधिक संख्या में आते हैं, वहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि श्रद्धालुओं को मन्दिरों में पहुंचने के लिए जाम का सामना करना पड़ता है। इसके लिए व्यापक इंतजाम किए जाएं।

इसे भी पढ़ें-वरिष्ठ डाक अधीक्षक ने महिला से छेड़छाड़ के बाद ₹1 लाख हड़पे

Advertisment

शिवरात्रि पर घर और मन्दिरों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चि करें

कहा कि मुख्य मार्गों पर जाम की समस्या उत्पन्न न होने पाये।  शिवरात्रि के दिन समस्त मन्दिरों में विद्युत की व्यवस्था ठीक रखी जाये।   लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये कि रास्तों को शिवरात्रि के पूर्व सही कराया जाये। शिवरात्रि पर घर और मन्दिरों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चि करें। शिवरात्रि के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की भ्रन्ति/अराजकता को न फैलने दें।

इसे भी पढ़ें-श्रृद्धालुओं ने धूमधाम से मनाया सतगुरु रामनाथ अरोरा जी का जन्मदिन

बैठक जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, एस.पी नार्थ, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग के अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisment
Advertisment
Advertisment