/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/17/kfgMBZbU06ZpGvw1vnD7.jpg)
बरेली, वाईबीएनसंवाददाता
बरेली। जिला कांग्रेस कमेटी के नगर पंचायत सिरौली स्थित कैंप कार्यालय पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कपूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष मिर्जा अशफ़ाक सकलैनी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अन्य कांग्रेस जनों ने भी जन नायक कपूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इसे भी पढ़ें-जस क्रिकेट एकेडमी मेरठ और आईके कलेक्शन बरेली के बीच पहला मुकाबला
बिहार की प्रगति और विकास में कर्पूरी ठाकुर का अमूल्य योगदान
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कपूरी ठाकुर का सादा जीवन ,सरल स्वभाव, स्पष्ट विचार थे। जिस कारण सभी लोग उनको पसंद करते थे। कपूरी ठाकुर जी सदैव दलित, शोषित, वंचित एवं पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए सदैव प्रत्यनशील रहे। वह हमेशा जन हित में संघर्षरत रहे। बिहार को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए और विकास को गति देने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने बिहार के लोगों के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं अपने कार्यकाल में चलाई। उनके इस योगदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता।
इसे भी पढ़ें-Shri Durga dham में गैर सनातनी को प्लाट विक्रय निरस्त, जानिए क्या था विवाद
कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं की भावपूर्ण श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में रियाजुल प्ररधान, युसूफ नन्हे, रिंकू बाल्मीकि, मुस्तकीम अली, नाजिम खान, सनावर खान,सचिन ,नितिन ,इसाक बैग, रिजवान खान, पप्पू भाई , बंटी वाल्मीकि आदि कांग्रेस जनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करें।