/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/15/If5HWZHMzdSLH382g4MP.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
बरेली। होली पर महानगर कांग्रेस कमेटी बरेली के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने सद्भावना शिविर का आयोजन गुलाबराय इंटर कॉलेज मेले में किया, जिसमें कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गले मिलकर और शुभकामनाएं दीं।
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि होली का त्योहार राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता को सशक्त बनाने में सकारात्मक भूमिका निभाता चला आ रहा है। कांग्रेस का भी एकमात्र उद्देश्य कौमी एकता और भाईचारे को मजबूत करना है।
यह भी पढ़ें- Holi खेलने के दौरान भाभी से की शरारत तो बड़े भाई ने छोटे के सीने में खंजर उतारा
उन्होंने कहा कि होली का पर्व उन सांप्रदायिक शक्तियों पर भी प्रहार है, जो राष्ट्र की एकता, भाईचारे और प्रेम को खंडित करके देश में नफरत का वातावरण बना रहे हैं। निश्चित रूप से यह त्योहार उनके मंसूबों पर पानी फेरकर एकता और भाईचारे को सशक्त बनाने में अहम किरदार निभाता है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पारस शुक्ला ने कहा कि होली भारतीय सभ्यता का एकमात्र ऐसा त्योहार है जो भारत के नागरिकों के बीच प्यार, मोहब्बत और भाईचारे का संदेश देता है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवाब मुजाहिद हसन खां, पूर्व प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां, पूर्व पार्षद महेश पंडित, जिला प्रवक्ता राज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट, डॉ. मेंहदी हसन, मीडिया प्रभारी डॉ. सर्वत हुसैन हाशमी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोनू शुक्ला, पार्षद सादिक अंसारी, पार्षद जहीरूद्दीन उर्फ मुन्ना पार्षद महशर खान, डॉ. चारू मेहरोत्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रभात गिरि गोस्वामी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र पांडेय आदि ने शहरवासियों को हाली की शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें- जिसका जितना बड़ा कमीशन, वह उतना बड़ा स्मार्ट... जोगीरा सारा रा..
प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है रंगोत्सव
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि रंगोत्सव हमेशा भाईचारे और प्रेम से रहने की प्रेरणा देता है। इस त्योहार पर हम सभी का संकल्प और प्रयास होना चाहिए कि भाईचारे और प्रेम की इस विरासत को अधिक से अधिक मजबूत किया जाए, जिससे देश की एकता भाईचारे को समाप्त करने वाली ताकतों को परास्त किया जा सके। कांग्रेस पार्टी गंगा जमुनी विरासत को सशक्त बनाने और उसको आगे बढ़ाने में पूर्ण रूप से सक्षम है।