Advertisment

बरेली को स्मार्ट सिटी बनाने वाले महापौर डॉ उमेश गौतम और भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना सम्मानित

नाथनगरी को स्मार्ट सिटी बनाने वाले महापौर डॉक्टर उमेश गौतम और इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

author-image
Sudhakar Shukla
Mayor Dr. Umesh Gautam
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली,वाईबीएनसंवाददाता

बरेली। नाथनगरी को स्मार्ट सिटी बनाने वाले महापौर डॉक्टर उमेश गौतम और इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में भाजपा के हिंदूवादी नेता गुलशन आनंद भी थे। वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर उमेश गौतम, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना और हिंदूवादी नेता गुलशन आनंद का बरेली को स्मार्ट सिटी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ईश्वर प्रत्येक यूपी के प्रत्येक शहर और हर एक महानगर में ऐसे ही नेता पैदा करे। तभी हमारा देश  विश्व गुरु बन सकेगा।

प्रवीण भारद्वाज के आवास पर हुआ भव्य सम्मान समारोह

हिंदू जागरण मंच के पूर्व अध्यक्ष और बरखेड़ा विधानसभा के प्रभारी प्रवीण भारद्वाज के आवास गांधीनगर में ये कार्यक्रम रखा गया था। मंच पर नगर निगम के महापौर डाॅ उमेश गौतम, भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना और हिंदूवादी भाजपा नेता गुलशन आनंद का सम्मान पगड़ी और उत्तरीय पहनाकर किया गया। इससे पहले बरेली को स्मार्ट सिटी बनाने वाली तीनों विभूतियों का जनता ने फूलमालाओं से स्वागत किया। उसके बाद इनको स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया। अमर शर्मा और अनिल शर्मा ने तीनों महान नेताओं के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

इसे भी पढ़ें-छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से बड़े भाई पर किया हमला, हालत नाजुक, एफआईआर

इंद्रदेव त्रिवेदी, प्रवीण भारद्वाज समेत कई गणमान्य लोगों ने किया सम्मान

Advertisment

इसके बाद तीनों नेताओं का सम्मान इंद्रदेव त्रिवेदी, प्रवीण भारद्वाज, अरुण शुक्ला, डाॅ विनोद भारद्वाज, रोहन भारद्वाज, मदनलाल शर्मा, मुकेश पांडे और विशाल शर्मा ने किया। अपने सम्मान पर अधीर सक्सेना ने जनता का आभार व्यक्त किया। अधीर सक्सेना ने कहा कि वह पिछ्ले नगर निगम की चुनाव से समाज सेवा में लगे। तब से अब तक गांधी जी आदर्शों पर चलकर समाजसेवा कर रहे हैं। आगे भी गांधी जी को सर्वोपरि मानते हुए हमेशा समाज सेवा में लगे रहेंगे। कट्टर हिन्दू नेता गुलशन आनंद ने सनातन संस्कृति को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

इसे भी पढ़ें-अकेले रह रहे बुजुर्ग की लाश घर में मिली, पुलिस जांच में जुटी

महापौर डॉ. उमेश गौतम बोले – बरेली अब स्मार्ट सिटी बन चुका है

अपने सम्मान पर महापौर डाॅ उमेश गौतम ने कहा कि बरेली अब स्मार्ट सिटी बन चुका है। जो कुछ थोड़ी बहुत कमी रह गई है, वह दो साल में पूरी कर देंगे। महापौर ने कहा कि ये गौरवपूर्ण सम्मान केवल उनका नही है, समस्त भारतीयों का सम्मान है। उन्होनें कहा कि गांधी जी के रास्ते पर चलकर शहर को स्मार्ट बनाया जा सकता है।  हम सब भारतीय हैं। गांधी जी के बताए रास्ते पर चलकर भारतीय संस्कृति को जीवित और जीवंत रखने का काम हम ही करेंगे।

Advertisment

इसे भी पढ़ें-जीवनधारा पुनर्वास एंव शोध संस्थान के दिव्यांग छात्र वासु तिवारी ने लहराया परचम

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। उपसभापति सर्वेश रस्तोगी, रतन शंकर शर्मा, विशाल मेहरोत्रा, सिद्धि भारद्वाज, अमर शर्मा, अनिल शर्मा प्राची गौतम, उर्मिला भारद्वाज, लवलेश पाठक, कृष्णा भारद्वाज, राशि भारद्वाज, अश्विनी वर्मा, मन्नू स्वामी, नीरज अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, शिवम् वर्मा, हिमांशु चंद्रा, विजय खुराना, अमित शर्मा, सुब्रत भारद्वाज ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। संचालन प्रवीण भारद्वाज और आभार विशाल शर्मा ने व्यक्त किया।

Advertisment
Advertisment