Advertisment

गणतंत्र दिवस पर नगर निगम ने निकाली स्वच्छता रैली

26 जनवरी को प्रातः 07:30 बजे महापौर एवं नगर आयुक्त ने झंडा रोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके उपरांत नगर निगम के निर्माण विभाग द्वारा 223 करोड़ के कार्य का लोकार्पण किया गया।

author-image
Sudhakar Shukla
एडिट
nagar nigam
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बरेली।  नगर निगम ने गणतंत्र पर शहर में स्वच्छता रैली निकाली और शहरवासियों को साफ सुथरा रहने का संदेश दिया। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 26 जनवरी को प्रातः 07:30 बजे  महापौर एवं नगर आयुक्त ने झंडा रोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।इसके उपरांत नगर निगम के निर्माण विभाग द्वारा 223 करोड़ के कार्य का लोकार्पण किया गया।

इसे भी पढ़ें- आला हजरत दरगाह में भी धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

nagar nigam

सरस्वती वंदना से हुई समारोह की शुरुआत

अपराह्न 01:00 बजे नगर निगम में मुख्य समारोह की शुरुआत स्वागत गीत से की गई। उसमें सरस्वती वंदना, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियाँ दी गईं। जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसे भी पढ़ें-गणतंत्र दिवस पर शहर में कई प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण

nagar nigam

भव्य स्वच्छता रैली का किया आयोजन।

दोपहर बाद नगर निगम की ओर से भव्य स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारम  सांसद छत्रपाल ने हरी झंड़ी दिखा कर किया। नगर निगम के विभिन्न विभाग के कर्मचारियों ने स्वछता रैली में प्रति भाग लिया। रैली में स्मार्ट सिटी, डूडा विभाग, लेखा विभाग, सम्पत्ति कर विभाग, प्रवर्तन दल, अतिक्रमण विभाग, निर्माण विभाग, पर्यावरण उद्यान विभाग, पशु कल्याण विभाग, मार्ग प्रकाश, जलकल विभाग, स्वास्थ्य विभाग व स्वच्छ भारत मिशन टीम  विभागों द्वारा झांकियाँ प्रस्तुत की गईं। स्वच्छ भारत मिशन की आईईसी टीम (AIILSG) द्वारा 4 प्रकार के कूड़ेदान, कम्पोस्टिंग, MRF, RRR सेंटर व प्लास्टिक दानव के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए कार्यप्रणाली और उनकी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।

इसे भी पढ़ें-केंद्र और प्रदेश सरकार की नीति संविधान विरोधी : शिवचरन कश्यप

Advertisment

nagar nigam

रैली के बाद स्वच्छ भारत मिशन द्वारा स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। उसमेशहर के नागरिकों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस नुक्कड़ नाटक ने जनता के बीच स्वच्छता की आवश्यकता और उसके फायदे के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश दिया।

प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित।

कार्यक्रम के समापन पर महापौर उमेश गौतम ने गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने नगर निगम की ओर से किए गए प्रयासों की सराहना की। इसके बाद, नगर निगम द्वारा विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें स्वास्थ विभाग से सबसे ज्यादा प्लास्टिक जब्त करने वाले सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, व वार्ड में ज्यादा डोर टू डोर कलेक्शन, व टैक्स वसूली में आने वाले पार्षदों को भी माननीय महापौर जी द्वारा सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें-रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने भी धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

nagar nigam

अन्य विभाग को भी किया गया सम्मानित।

 इसके साथ ही अन्य विभाग जैसे प्रकाश विभाग, जलकल विभाग, राजस्व विभाग, उद्यान विभाग को भी सम्मानित किया गया। कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज व इस्लामिया इंटर कॉलेज के स्कूल को, नुक्कड़ नाटक टीम को ट्रॉफी के माध्यम से सम्मानित किया गया। नगर आयुक्त ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कार्यक्रम का समापन किया। नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Advertisment
Advertisment
Advertisment