Advertisment

Nath Corridor : जल्द शुरू होगा फोकस वॉल का निर्माण, शासन से 2.45 करोड़ की मिली स्वीकृति

बरेली में नाथ कॉरिडोर परियोजना के तहत फोकस वॉल का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। पर्यटन विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने अनुमति दे दी है, जिससे जल्द ही बजट जारी हो जाएगा। हालांकि अभी कांवड़ स्थल के निर्माण के लिए मंजूरी मिलनी बाकी है।

author-image
KP Singh
Nath Corridor in Bareilly
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बरेली। नाथ कॉरिडोर परियोजना के तहत शहर में फोकस वॉल का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। पर्यटन विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर शासन ने प्रशासकीय और वित्तीय अनुमति दे दी है, जिससे जल्द ही बजट जारी हो जाएगा। शासन से फोकस वॉल के लिए 2.45 करोड़ की स्वीकृति मिल गई है। हालांकि अभी कांवड़ स्थल के निर्माण के लिए मंजूरी मिलनी बाकी है। 

यह भी पढ़ें- Bareilly : नशे में दूल्हे ने दोस्त के गले में डाली वरमाला...दुल्हन ने एक झटके में उतारा नशा

बरेली में नाथ कॉरिडोर के तहत शहर के 19 स्थानों पर फोकस वॉल और रामलीला मैदान में कांवड़ स्थल बनाने की योजना है। इसके लिए पर्यटन विभाग ने नगर निगम से एनओसी ले ली है। एनओसी में हुए करार के अनुसार एक साल तक नगर निगम फोकस वॉल और कावंड़ स्थल की देखरेख करेगा। इसके बाद कार्यदायी संस्था को हैंडओवर कर दिया जाएगा। एनओसी मिलने के बाद पर्यटन विभाग ने प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शासन से फोकस वॉल के लिए 2.45 करोड़ की स्वीकृति मिल गई है।

यह भी पढ़ें- Bareilly : जमीन बंटने के डर से बेटे ने चचेरे भाइयों से कराया था पिता पर जानलेवा हमला

जल्द जारी हो सकता है बजट

Advertisment

उप निदेशक पर्यटन ब्रजपाल सिंह ने बताया कि दोनों कार्यों के प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। फोकस वॉल के लिए चार करोड़ 97 लाख का प्रस्ताव भेजा गया था। उसके सापेक्ष शासन से दो करोड़ 45 लाख की वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है। फोकस वॉल के निर्माण के लिए कभी भी बजट जारी हो सकता है।

Advertisment
Advertisment