Advertisment

नेशनल हाईवे पर डीसीएम पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी, ड्राइवर-हेल्पर घायल

नेशनल हाईवे पर दौड़ती एक डीसीएम थाना कैंट क्षेत्र में अचानक अनियंत्रित होने के बाद नकटिया नदी पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। इसमें डीसीएम चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए।

author-image
Sanjay Shrivastav
accident
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बरेली। नेशनल हाईवे पर दौड़ती एक डीसीएम थाना कैंट क्षेत्र में अचानक अनियंत्रित होने के बाद नकटिया नदी पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। इसमें डीसीएम चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बृहस्पितवार तड़के हुआ हादसा

बृहस्पतिवार तड़के लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शाहजहांपुर की तरफ आ रही डीसीएम तेज गति से दौड़ रही थी। कैंट थाना क्षेत्र में नकटिया नदी के पुल पर चढ़ते समय अचानक डीसीएम अनियंत्रित हो गई और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। नकटिया चौकी पुलिस भी मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से डीसीएम में फंसे चालक और हेल्पर को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को एंबुलेंस में जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया।

इसे भी पढ़ें-Bareilly: फिर बदलेगा मौसम, मार्च की शुरुआत में होगी बारिश

चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि डीसीएम चलाते समय ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इस हादसे के बाद  नकटिया पुल पर लंबा जाम लग गया। हालांकि पुलिस ने कुछ देर मशक्कत करने के बाद जाम खुलवा दिया। पुलिस घायल चालक और हेल्पर के बारे में जानकारी जुटा रही है।

इसे भी पढ़ें-छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, 10 साल काटी सजा, जेल से छूटते ही नौ साल की बच्ची को उठाया

Advertisment

दो बाइकों की भिड़ंत में युवक गंभीर घायल

कैंट थाना क्षेत्र के गांव भरतौल निवासी 28 वर्षीय कुलदीप बृहस्पतिवार रात बाइक पर नकटिया से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज़ रफ्तार में आ आई एक दूसरी बाइक उनकी गाड़ी से भिड़ गई। इसमें कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल कुलदीप को एंबुलेंस में जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया। जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार फरार हो गया।

Advertisment
Advertisment