/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/22/i5X1R0kVtLVzSR4b47Dd.jpg)
बरेली,वाईबीएनसंवाददाता
बरेली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय बौद्धिक प्रमुख शिवानंद शास्त्री " संजय " को आवाहन अखाड़ा दशनाम में महामंडलेश्वर बनने पर उनको बधाइयां मिल रही हैं। महासभा के अनेक पदाधिकारियों ने उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है।
इसे भी पढ़ें-MJPRU में NSS इकाई का सात दिवसीय कैंप
प्रयागराज महाकुंभ में शिवानंद शास्त्री को महामंडलेश्वर की उपाधि
प्रयागराज के महाकुंभ में अखाड़े के स्वामी प्रकाशानंद महाराज और संबंधित संत प्रमुखों ने दुग्धाभिषेक और पट्टाभिषेक करके विधिवत् तरीके से शिवानंद शास्त्री को महामंडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित कर बरेली का गौरव बढ़ाया। महामंडलेश्वर शिवानंद शास्त्री को बधाइयां देते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने सम्मान के लिए उनसे समय मांगा है ताकि महामंडलेश्वर की पदवी के अनुरूप उनका शास्त्रोक्त विधि से सम्मानित किया जा सके।
इसे भी पढ़ें-पशुपालन मंत्री के गांव पहुंचे एसएसपी, आईजीऔर डीएम कमिश्नर... जानिए क्यों
महामंडलेश्वर बनने पर शिवानंद शास्त्री को मिल रही शुभकामनाएं
महामंडलेश्वर बनने पर शिवानंद शास्त्री को बधाइयां देने का सिलसिला जारी है। बधाई देने वाले लोगों में पदाधिकारियों में संरक्षक सी एल शर्मा, अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी, महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रेमवती उपाध्याय,महामंत्री, डाॅ सीमा शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष नीलिमा पाठक, महामंत्री राहुल शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरूण शुक्ला, संगठन मंत्री अशोक कुमार उपाध्याय, प्रवीन भारद्वाज, राष्ट्रीय सदस्य डाॅ आर बी तिवारी, मदन लाल शर्मा, मुकेश पांडे, राष्ट्रीय प्रवक्ता अजयराज शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल पाठक, महामंत्री मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, मंडल अध्यक्ष नितिन महाराज, महामंत्री विशाल शर्मा, जिलाध्यक्ष विपिन शर्मा, महामंत्री देवेंद्र शर्मा, रामकृष्ण शुक्ला, महामंत्री प्रखर पाठक एवं सदस्य शामिल हैं।