/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/11/kvSjZrYlwoLgAV1TdTRR.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
बरेली। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी कही जाने वाली सपा आजकल सरसैय्या पर है। मुलायम सिंह यादव, शिवपाल और रामगोपाल यादव के कंधों पर चढ़कर राज करने वाले नेता कोपभवन में हैं। जिला स्तर की कमान जिन हाथों में है या तो वह अलग-थलग पड़े हैं या फिर भीतरघात से लड़ने में अपनी ऊर्जा व्यर्थ कर रहे हैं।
सोमवार को सपा नेता और पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार के बेटे के निधन शोक संवेदनाएं व्यक्त करने बरेली पहुंचे समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप की सर्किट हाउस में हुई प्रेसवार्ता में भी यही नजारा देखने को मिला। सर्वप्रथम तो यहीं समझ नहीं आया कि प्रेसवार्ता का उद्देश्य क्या था। पूर्व मंत्री के घर शोक जताने जाना या फिर सत्तापक्ष पर भड़ास निकालना। इस दौरान मीडिया का मजमा भी खूब लगा था।
इसे भी पढ़ें-स्मैक तस्करों के गढ़ में ऊधमसिंह नगर पुलिस का छापा, डेढ़ दर्जन लोग पकड़े...जानिए क्या है मामला
प्रेसवार्ता की अगुवाई समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप कर रहे थे। राजपाल कश्यप पूर्व विधान परिषद सदस्य के साथ ही लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं लेकिन संगठन की एकजुटता के सवाल वह टालते रहे। उनका कोई सीधा जवाब नहीं आया। मुद्दा यह तक उठा कि जिलाध्यक्ष ही अकेले जूझते रहते हैं, अन्य नेता बहाना बनाकर कन्नी काट जाते हैं। इस सवाल को भी पांचों अंगुलियां एक बराबर न होने की बात कहकर टाल दिया गया।
2024 में हाफ किया, 27 में करेंगे साफ
बरेली सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान राजपाल कश्यप ने कहा कि भाजपा ने नौकरी देना बंद कर दिया है, जो नौकरी कर रहे हैं, उनकी पेंशन बंद कर दी है। बेरोजगारी चरम पर है। धर्म के नाम पर समाज को बांटा जा रहा है। योगी आदत्यनाथ संत होकर भी विवादित बयान देते हैं, इससे उनके संत होने पर भी संदेह होने लगा है। भाजपा पांच किलो अनाज देकर वोट लेना चाहती है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता इसका जवाब दे चुकी है। 24 में हाफ किया, आगे 27 में साफ हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें-Bareilly में दसवीं की परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका
कांग्रेस से गठबंधन के सवाल को टाल गए राजपाल
2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर राजपाल कश्यप ने कहा कि यह राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा मगर इतना तय है कि चुनाव पीडीए के तहत लड़ा जाएगा। इसके लिए तैयारी तेजी से चल रही है। पूरे प्रदेश में पीडीए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं
पूर्व मंत्री के घर जाकर व्यक्त की शेाक संवेदना
राजपाल सपा नेता एवं पूर्व मंत्री भगवतसरन के बेटे के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे। सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के बाद वह अपने काफिले के साथ सीधे पूर्व मंत्री के घर गए और शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पार्टी उनके साथ है।
इसे भी पढ़ें-स्मार्ट सिटी: अर्बन हॉट को चलाने के लिए तेज होगी एजेंसी की तलाश, कमिश्नर की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय
प्रेसवार्ता में ये रहे मौजूद
प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, मनोहर पटेल, जितेंद्र श्रीवास्तव, सुरेश गंगवार, अखिलेश पटेल, द्रोण कश्यप, बीडी वर्मा, जुल्फिकार बिट्टू, अनिल पटेल, संजीव कश्यप, संदीप मौर्य, हिमांशु कुमार, जमुना प्रसाद, सम्राट मौर्य आदि मौजूद रहे।