Advertisment

शादी में 12 लाख खर्च किए़...ससुराल वाले खुश नहीं हुए...एफआईआर दर्ज

सख्त कानून और शिक्षा का प्रसार होने के बावजूद दहेज उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहे हैं। थाना क्योलड़िया क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक और मामला सामने आया है।

author-image
Sanjay Shrivastav
police station Kyoldia
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवादाता

बरेली। सख्त कानून और शिक्षा का प्रसार होने के बावजूद दहेज उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहे हैं। थाना क्योलड़िया क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक और मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक मायके वालों ने उसकी शादी में 12 लाख रुपये खर्च किए थे, फिर भी उसके ससुराल वाले खुश नहीं हुए। अब उन्हें पांच लाख रुपये नकद और कार चाहिए। मांग पूरी न होने पर उसे पीटा गया। ससुर ने दुष्कर्म की कोशिश की। एसपी साउथ के निर्देश पर क्योलड़िया थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।  

इसे भी पढ़ें-राष्ट्रीय लोक अदालत में 297940 वादों का सुलह समझौते से निस्तारण

नवाबगंज इलाके में 20 जून 2018 को हुई थी शादी

बरेली के थाना क्योलड़िया क्षेत्र की एक युवती की शादी 20 जून 2018 को नवाबगंज इलाके के गांव बहोरनगला में रहने वाले युवक से हुई थी। युवती के मुताबिक मायके वालों ने उसकी शादी में लगभग 12 लाख रुपये खर्च किए थे। फिर भी उसके ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए। आरोप है कि ससुर ने पीड़िता के साथ अश्लीलता की। इसकी शिकायत उसने अपने मायके जाकर की, लेकिन उन्होंने समझा-बुझाकर उसे ससुराल भेज दिया। 

इसे भी पढ़ें-वार्ड 18 कृष्णा नगर की पार्षद ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

क्योलड़िया थाना क्षेत्र का मामला, ससुर पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

Advertisment

पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वाले 5 लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। पीड़िता ने कहा कि उसके पिता नहीं हैं, जिससे मांग पूरी नहीं कर सकती। इस पर उसे बंधक बनाकर पीटा गया और भूखा रखा गया। पीड़िता ने बताया कि 6 मार्च को वह अपने कमरे में अकेली थी। तभी उसके कमरे में पहुंचे ससुर ने दुष्कर्म की कोशिश की। इसका विरोध करने पर उसे पीटा गया। इससे उसे काफी गुम चोंटे आईं। 

इसे भी पढ़ें-Bareilly news: मिलावट पर वार... खाद्य पदार्थों के 21 नमूने लिए, 10 हजार का माल जब्त

एफआईआर में पति समेत पांच नामजद

पीड़िता ने क्योलड़िया थाने जाकर ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शुक्रवार को पीड़िता पुलिस कार्यालय जाकर एसपी साउथ अंशिका वर्मा से मिली और पूरी घटना बताई। एसपी के निर्देश पर थाना क्योलड़िया पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसमें महिला के पति, ससुर, सास, ननद, देवर को नामजद किया गया है।

Advertisment
Advertisment