Advertisment

बिजली घर का शीघ्र निर्माण कराकर बिजली की आपूर्ति शुरु कराएं : धर्मपाल

उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने विधानसभा आंवला के ग्राम बड़ागांव में निर्माणाधीन नवीन बिजली घर का निरीक्षण किया।

author-image
Sudhakar Shukla
light
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

पशुपालन मंत्री ने ग्राम बड़ागांव में निर्माणाधीन बिजली घर का किया निरीक्षण

बरेली।  उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने विधानसभा आंवला के ग्राम बड़ागांव में निर्माणाधीन नवीन बिजली घर का निरीक्षण किया।

इसे भी पढ़ें-बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के प्रचार प्रसार की वैन हरी झंडी दिखाकर रवाना

light

अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होनें बिजली घर के कार्य में प्रयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता को देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के समय बिजली घर का कार्य धीमी गति को लेकर विद्युत निगम के उच्च अधिकारियों से मौके पर ही फोन पर वार्ता की तथा नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराकर किसानों को बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

Advertisment

इसे भी पढ़ें-पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की स्मृतियां पर प्रकाश डाला

light

कृषि उत्पादकता में भी महत्वपूर्ण वृद्धि होगी।

पशुपालन मंत्री ने कहा कि बिजली घर शुरू होने से जनता को लाभ मिलेगा। पावर हाउस क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित होगा। इससे न केवल सिंचाई की समस्या का समाधान होगा, बल्कि कृषि उत्पादकता में भी महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। यह क्षेत्र के समग्र विकास में सहायक होगी। पशुपालन मंत्री ने क्षेत्रवासियों को पावर हाउस तक सड़क मार्ग निर्मित कराए जाने की भी घोषणा की।

इसे भी पढ़ें-आत्महत्या करने से पहले युवक ने बनाई वीडियाे

भाजपा नेता राकेश मोहन त्यागी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रमोद चतुर्वेदी, योगेंद्र गुप्ता, जेई, एसडीओ व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Advertisment
Advertisment
Advertisment