Advertisment

महामंडलेश्वर बनने पर आचार्य शिवानंद शास्त्री का बरेली में जोरदार अभिनंदन

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने महामंडलेश्वर बनाए जाने पर त्रिबटीनाथ सांग वेद संस्कृत महाविद्यालय में आचार्य शिवानंद शास्त्री का स्वागत किया। उन्हें दशनाम आह्वान अखाड़े ने प्रयागराज में महामंडलेश्वरी की उपाधि दी है। 

author-image
KP Singh
आचार्य शिवानंद शास्त्री
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने महामंडलेश्वर बनाए जाने पर त्रिबटीनाथ सांग वेद संस्कृत महाविद्यालय में आचार्य शिवानंद शास्त्री का स्वागत किया। उन्हें दशनाम आह्वान अखाड़े ने प्रयागराज में महामंडलेश्वरी की उपाधि दी है। 

बरेली पहुंचने पर उप्र महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे, राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी, उपाध्यक्ष संतोष जोशी, कोषाध्यक्ष अरूण शुक्ला, संगठन मंत्री प्रवीण भारद्वाज, सदस्य मुकेश पांडे, मंडल महामंत्री विशाल शर्मा और भाजपा नेता राजकुमार शर्मा ने मोतियों की माला, उत्तरीय, राधा-कृष्ण की मूर्ति, मेडल और 11 किलो की फूलों की माला से उनका अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें- Admission Alert : सर्वोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए 15 मार्च तक करें आवेदन

 इस दौरान वेदमंत्रों और स्वस्ति वाचन के मध्य पुष्पों वर्षा के साथ महाविद्यालय के छात्रों ने समां बांध दिया। प्रधानाचार्य वंशीधर पांडे ने महाविद्यालय का परिचय दिया और महामंडलेश्वर बनने पर बधाई दी।

महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे ने महामंडलेश्वर बनने पर आचार्य शिवानंद शास्त्री को बधाई दी और कहा कि भारत और बरेली का नाम गौरवान्वित करने पर हम सब भी गौरवान्वित हुए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने बताया कि शास्त्री जी अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय बौद्धिक प्रमुख भी हैं। 

Advertisment

यह भी पढ़ें-छात्र-छात्राओं को वर्कशाप में ethical hacking के बारे में बताया

महामंडलेश्वर ने कहा- अब और बढ़ गईं हैं जिम्मेदारियां

महामंडलेश्वर शिवानंद शास्त्री ने कहा कि अब उनकी जिम्मेदारियां बढ़ गईं हैं, इसलिए भारतीय और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। कहा कि मानवता की रक्षा और पर्यावरण की रक्षा हमारा मुख्य ध्येय है। इस दौरान अरूण शुक्ला, मुकेश पांडे, राजेंद्र उपाध्याय, रामकृष्ण शुक्ला, विष्णु भारद्वाज, विनोद कुमार शर्मा, प्रमोद उपाध्याय, प्रमोद मिश्रा, राजीव अवस्थी, ओम पाठक, प्रशांत शर्मा, वीरेंद्र सहाय पांडे, अखिलेश चंद्र पांडे, प्रवीन शर्मा, रवींद्र मिश्रा, श्रीराम शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, सुभाष शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, विनोद मिश्रा, उदित शर्मा आदि मौजूद रहे। 

Advertisment
Advertisment