/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/22/N6zZJ4jWbCURbTJrowMx.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
बरेली। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को बरेली के महापौर डॉ. उमेश गौतम और भाजपा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शोभित सक्सेना और संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष जफर बेग ने किया।
यह भी पढ़ें- बरेली के मीरगंज में बड़ा हादसा, ईंट भट्टा पर ढांग गिरने से 5 मजदूर दबे, एक की मौत
आयोजक लक्की शाह और सरदार सतेंद्र पाल सिंह ने मुख्य अतिथि महापौर डॉ. उमेंश गौतम और भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना को कृपाण भेंट की। व्यापार मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों में देवेंद्र जोशी, शोभित सक्सेना, जफर बेग, अमरजीत सिंह पिंका, अश्वनी ओबराय, दानिश जमाल, मनोज अरोरा और राजा सेठ ने माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर कर अभिनंदन किया।
यह भी पढ़ें- Traffic rules: हेलमेट न सीट बेल्ट, सब अपनी मर्जी के मालिक... ट्रिपल राइडिंग से भी गुरेज नहीं
संगठन हर समय व्यापारियों के साथ खड़ा
महापौर उमेश गौतम ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि भाजपा और बरेली संगठन हमेशा आपके साथ खड़ा है। कभी भी कोई समस्या हो हम लोग एक कॉल पर आपके साथ 24 घंटे खड़े है। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा कि भाजपा सदा ही व्यापारी भाइयों के साथ खड़ी रहेगी।