Advertisment

प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व सांसद स्व श्री राममूर्ति की पुण्य तिथि आज, एसआरएमएस में होगा श्रद्धांजलि समारोह

स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व मंत्री और बरेली की राजनीति में कभी अहम भूमिका निभाने वाले गांधीवादी नेता स्व राममूर्ति की पुण्य तिथि पर एसआरएमएस में आज श्रद्धांजलि समारोह होगा।

author-image
Sudhakar Shukla
late Ram Murtiji

वाईबीएन संवाददाता बरेली।  प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और बरेली के पूर्व सांसद स्व श्री राममूर्ति की स्मृति में दो अक्टूबर को एसआरएमएस कॉलेज सभागार में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा। उसमें गांधीवादी नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशहित में उनके योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती भी है। स्व श्री राममूर्ति ने अंग्रेजों से देश को आजादी दिलाने के लिए महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन में हिस्सा लिया था। वह देश की आजादी के विभिन्न आंदोलनों में जेल भी गए थे। 1947 में देश को आजादी मिलने के बाद उन्होंने यूपी विधानसभा और देश की लोकसभा के सदस्य के तौर पर कृषि और शिक्षा जैसे क्षेत्रों के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

प्रारंभिक शिक्षा भी बरेली में ही पूरी की

उनका राममूर्ति का जन्म 08 फरवरी 1910 को बरेली में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भी बरेली में ही पूरी की थी। उसके बाद बीएचयू से स्नातक, लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर और एलएलबी की डिग्री ली। बनारस में रहकर श्री राममूर्ति ने महान विचारक पंडित मदनमोहन मालवीय से निस्वार्थ सेवा का भाव सीखा। उसके बाद वर्ष 1930 में महात्मा गांधी के साथ देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ छेड़े गए आंदोलन में कूद पड़े। उसमें वह कई बार जेल भी गए। देश की आजादी के बाद श्री राममूर्ति ने स्वतंत्रता सेनानियों को मिलने वाली पेंशन लेने से इनकार कर दिया था। इसके पीछे उनका मानना था कि अपनी मातृभूमि के लिए काम करने के बदले में पेंशन लेने का कोई मतलब नहीं है। उनका वह कार्य निजी लाभ के लिए नहीं था।

1974 से 1977 तक लोकसभा के सदस्य रहे

श्री राममूर्ति ने 1946 से 1969 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा और 1974 से 1977 तक भारतीय लोकसभा सदस्य के रूप में देश को अपनी सेवाएं दीं। वह यूपी के मुख्यमंत्री हेमवंती नंदन बहुगुणा और नारायणदत्त तिवारी के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री भी रहे। दो अक्टूबर 1988 को उनका देहावसान हो गया। श्रीराममूर्ति के पुत्र देवमूर्ति ने बरेली में नैनीताल रोड पर अपने पिता की स्मृति में श्री राममूर्ति कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी की स्थापना की। वर्तमान में इस संस्थान की कई शाखाएं बरेली में शिक्षा और मेडिकल के क्षेत्र में योगदान दे रही हैं।  

37 वीं पुण्य तिथि पर होंगे कई कार्यक्रम 

पूर्व सांसद स्वर्गीय श्रीराममूर्ति की 37 वीं पुण्य तिथि पर एसआरएमएस में दो अक्टूबर को कई कार्यक्रम होंगे। बृहस्पतिवार को श्रीराममूर्ति कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी हाल में होने वाले कार्यक्रम का प्रारंभ पूर्वान्ह 11 बजे होगा। इसमें प्रो एसएम बोस, प्रो लवली शर्मा, डॉ नीलम गुप्ता और मनीष कुमार को राममूर्ति प्रतिभा अलंकरण प्रदान किया जाएगा। उसके बाद श्रीराममूर्ति स्नामक ट्रस्ट स्मारक ट्रेस्ट के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों के मेधावी छात्र-छात्राओं को साढ़े तीन करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। उसके बाद 36 वीं राष्ट्रीय कहानी और वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्जवलन से होगा।  : bareilly | bareilly city | Bareilly City News 

Advertisment
एसआरएमएस में आज पूर्व मंत्री स्व राममूर्ति की स्मृति में होने वाले कार्यक्रम
दएसआरएमएस में आज पूर्व मंत्री स्व राममूर्ति की स्मृति में होने वाले कार्यक्रम

Bareilly City News bareilly city bareilly
Advertisment
Advertisment