/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/05/y2Ih4GRfCO4y042FYD8J.jpg)
बरेली,वाईबीएनसंवाददाता
लोकसभा में वक्फ़ संशोधन विधेयक 288 मतों के पक्ष में और 232 मतों के विरोध के बावजूद पारित हो गया। इस अहम फैसले पर पंजाबी संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक मनोज अरोड़ा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे न्याय और समानता की दिशा में एक ऐतिहासिक व साहसिक कदम बताया।
सबका साथ, सबका विकास की जीत
मनोज अरोड़ा ने कहा कि मोदी सरकार ने बिना किसी तुष्टिकरण नीति के यह स्पष्ट कर दिया है कि देशहित और जनहित ही सर्वोपरि हैं। इस निर्णय से देश में समानता और एकरूपता को बढ़ावा मिलेगा, और कानून का समान रूप से सभी पर लागू होना सुनिश्चित होगा। वक्फ़ संशोधन के माध्यम से वक्फ़ संपत्तियों में पारदर्शिता आएगी और इनके दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।
जनता से समर्थन की अपील
मनोज अरोड़ा ने जनता से इस ऐतिहासिक निर्णय का समर्थन करने और सरकार के इस साहसिक कदम का स्वागत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आइए, हम सभी मिलकर राष्ट्र के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित करें और भारतवर्ष को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित करें।
यह भी पढ़ें-राष्ट्रीय विकसित भारत युवा संसद महोत्सव 2025: धीरेंद्र सिंह बने सर्वश्रेष्ठ वक्ता