Advertisment

महिला दिवस : शहर की प्रमुख महिलाओं को किया सम्मानित

महिला दिवस पर बरेली के मारवाड़ीगंज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा नेता ने शहर की प्रमुख महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान महिलाओं ने होली गीत गाकर एक-दूसरे को गुलाल लगाया और होली की शुभाकामनाएं दीं।

author-image
KP Singh
महिला दिवस
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बरेली। महिला दिवस पर बरेली के मारवाड़ीगंज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा नेता ने शहर की प्रमुख महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान महिलाओं ने होली गीत गाकर एक-दूसरे को गुलाल लगाया और होली की शुभाकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें- भाजपा नेताओं में छिड़ी जंग... मंडल अध्यक्ष ने शेयर किया वीडियो, बोलीं- 4 से कई गुना ज्यादा लोग आपके खिलाफ

तेजस्वी भारत संस्था की ओर से बरेली के गंगापुर स्थित मारवाड़ीगंज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें शहर की प्रमुख महिलाओं को सम्मानित किया गया। 

मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रवीण भारद्वाज ने महिलाओं को सम्मान से नवाजा। भाजपा नेता ने बताया कि महिला दिवस का शुभारंभ 1908 अमेरिका में हुआ था। 1977 से भारत में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाने लगा। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा 1975 में की गई थी। 

Advertisment

यह भी पढ़ें- नगर निगम: टेंडर घपले में शामिल बड़े साहब के खास कंप्यूटर ऑपरेटर की छुट्टी... देखिए पूरी खबर 

गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामना

सम्मान समारोह के बाद फाग महोत्सव मनाया गया, जिसमें महिलाओं ने होली गीत गाए। लोगों ने गजल चुटकुले आदि भी सुनाएं और एक दूसरे के गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम मेंरेखा गुप्ता, ममता शर्मा, अलका गुप्ता, ममता गौड़, नीरज शर्मा, शालिनी गोयल, राज अग्रवाल, रतन शर्मा, अमर शर्मा, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

Advertisment
Advertisment