Advertisment

भाजपा नेताओं में छिड़ी जंग... मंडल अध्यक्ष ने शेयर किया वीडियो, बोलीं- 4 से कई गुना ज्यादा लोग आपके खिलाफ

भाजपा मंडल अध्यक्ष और पार्षद के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग अब और तेज हो गई है। पार्षद के चार लोग उनके खिलाफ खड़े करने वाले बयान के जवाब में मंडल अध्यक्ष ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें चार से कहीं ज्यादा लोग पार्षद पर काम न कराने का आरोप लगा रहे हैं। 

author-image
KP Singh
भाजपा मंडल अध्यक्ष और पार्षद
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बरेली। भाजपा मंडल अध्यक्ष और पार्षद के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग अब और तेज हो गई है। दो दिन पहले पार्षद ने मंडल अध्यक्ष को चुनौती दी थी कि अगर वह वार्ड में चार ऐसे लोग खड़े कर देंगी जो उनके खिलाफ हों तो वह पद से इस्तीफा दे देंगे नहीं तो वह अपना पद छोड़ दें। अब मंडल अध्यक्ष ने पलटवार करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कई लोग पार्षद पर काम न कराने का आरोप लगा रहे हैं। 

भाजपा की टिबरीनाथ मंडल अध्यक्ष शिखा मेहरोत्रा ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि वार्ड-42 चौधरी मोहल्ला में गंदे पानी की आपूर्ति और नालों की सफाई न होने से जनता परेशान है। अलखनाथ रोड पर बीबीएल स्कूल के आसपास जलभराव की समस्या कई सालों से बनी हुई है, इससे स्कूली बच्चों समेत वार्ड के लोगों को काफी समस्या होती है। बारिश में सड़कें पानी में डूब जाती हैं, जिससे आम जनमानस का जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। 

यह भी पढ़ें- Bareilly : भाजपा मंडल अध्यक्ष और पार्षद के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, गोबर पर मचा घमासान

Advertisment

शिखा मेहरोत्रा ने आगे लिखा कि इन समस्याओं को लेकर वह मेयर डॉ. उमेश गौतम से मिलीं और उनसे इन समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने अपने पत्र में पार्षद पर वार्ड की जनता से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। 

यह भी पढ़ें- मुकदमों के खिलाफ टॉवर पर चढ़े युवक पर एक और एफआईआर, मनौना धाम के महंत और पुलिस पर लगाया था उत्पीड़न का आरोप

पार्षद ने उनके खिलाफ चार लोग खड़े करने की दी चुनौती

Advertisment

शिखा मेहरोत्रा का मेयर को दिया पत्र पार्षद चंद्र प्रकाश गुप्ता ने टीबरीनाथ मंडल के व्हाट्सएप ग्रुप में डालकर शिखा मेहरोत्रा को चुनौती दी थी कि अगर वह चार लोग ऐसे लाकर उनके सामने खड़ा कर दें, जो कह दें कि उन्होंने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया है तो वह तुरंत ही पद से इस्तीफा दे देंगे वरना वह मंडल अध्यक्ष का पद छोड़ दें। इसके जवाब में शिखा मेहरोत्रा ने गढ़ी चौकी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें करीब आठ-दस लोग वार्ड में फैली अव्यवस्थाएं बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि पानी की समस्या यहां सबसे गंभीर है। उन्हें खाने बनाने तक के लिए पानी खरीदना पड़ता है। 

यह भी पढ़ें-पावर कारपोरेशन : गिरताऊ खंभा ठीक कराने को कहा तो एसडीओ ने जनप्रतिनिधि को हड़काया

पार्षद ने डेयरियों को बताया सबसे बड़ी समस्या

Advertisment

पार्षद का कहना है कि वार्ड में सबसे बड़ी समस्या डेयरियां हैं। वह पिछले 20 साल से डेयरियां हटवाने के लिए नगर निगम की बैठक में आवाज उठाते आ रहे हैं। हजारों पत्र अधिकारियों को दे चुकें हैं। पार्षद निधि सक्सेना के वाई 55 से भी उनके वार्ड में बहुत सारा गोबर आ रहा है। डेयरियों को शहर से बाहर कराने और उनके सबमर्सिबल के कनेक्शन कटवाने के लिए वह नगर आयुक्त को भी कई बार पत्र दे चुके हैं मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Advertisment
Advertisment