/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/09/I4duD0n5Imrw7vstcNKd.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवादाता
बरेली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम धूमधाम के साथ पीलीभीत बाईपास स्थित द नेचर रेस्टोरेंट निकट सुरेश शर्मा नगर में मनाया गया। राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान के तत्वाधान में कार्यक्रम की रूपरेखा इस तरह रही। सर्वप्रथम मां सरस्वती सरस्वती को माल्यार्पण किया गया।
गायत्री मंत्र के वाचन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत
तत्पश्चात गायत्री मंत्र का वाचन और इसके बाद महिला सशक्तिकरण विचार गोष्ठी का आयोजन 3 से 5 बजे तक हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का सम्मान और सहभोज कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि सुरजिता भारती कोऑर्डिनेटर दिव्या ज्योति जागृती संस्थान रहीं। डॉ मिथिलेश मिश्रा पूर्व विभागाध्यक्ष साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय एवं पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की सचिव को सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिहन देकर ,,सशक्त महिला सम्मान से सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि सदस्य महिला आयोग पुष्पा पांडे, नीलम जेठा, महानगर अध्यक्ष भाजपा ,एवं संस्था के संरक्षक एवं संस्थापक बनवारी लाल पाठक थे।
इसे भी पढ़ें-महिला दिवस: अपने क्षेत्र में कामयाबी हासिल करने वाली महिलाएं सम्मानित
महिलाओं को स्वावलंबी बनने और अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया
महापौर डॉ उमेश गौतम ने अतिथियों को सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया। सरकार की विभिन्न योजनाएं, जो महिलाओं के हित में है, के बारे में बताया। उन्होनें कहा ताकि महिलाएं स्वावलंबी बन सकें। अपनी खुद की एक पहचान बना सके,,राजय महिला आयोग की सदस्य,पुष्पा पांडे ने सभी महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु क ई योजनाओं पर चर्चा की। उन्होनें महिलाओं को विश्वास दिलाया कि हम हमेशा आपके साथ हैं। अपनी समस्याओं को हमारे साथ साझा करिये,संस्था की अध्यक्ष नीलिमा पाठक ने सशक्त महिला सशक्त देश, सब का विकास को मूल मंत्र मानकर कार्य करने और हर जरूरतमंद महिला के साथ देने का संकल्प लेते हुए यह विश्वास दिलाया कि जब भी आपको हमारी जरूरत महसूस होगी। हम हर स्तर पर हर पल आपका साथ देंगे।
इसे भी पढ़ें-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मै तो होली खेलूंगी सांवरिया के संग... गीत पर झूमे भक्त
महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु विभिन्न विषयों पर चर्चा
इस अवसर पर संस्था की मंडल अध्यक्ष रेनू शर्मा जिला अध्यक्ष रजनी शर्मा महानगर अध्यक्ष कृष्णा भारद्वाज महामंत्री नितिन शर्मा कोषाध्यक्ष विपिन शर्मा उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने नारी सशक्तिकरण विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन कराया। उसमे दिव्य ज्योति जागृती संस्थान की बहनों ने डॉ मिथिलेश मिश्रा,नीलम जेठा ,डॉक्टर नीतू शर्मा एवं अन्य मुख्य वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखते हुए महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु विषयों पर चर्चा की।
इसे भी पढ़ें-Poultry fair: 100 किसानों को उन्नत देसी नस्ल के चूजे और दाना-पानी के बर्तन मिले
गोष्ठी का समय 3 से 5 बजे का था। तत्पश्चात 5:00 बजे सहभोज किया गया ,और अंत में सभी का आभार गार्गी शर्मा अनीता शर्मा प्रेमा त्रिपाठी मधु अवस्थी जी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में मोहिनी मिश्रा, बबली बाजपेई ,मधु अवस्थी, अनीता शर्मा ,रेनू शर्मा ,रजनी शर्मा गार्गी शर्मा ,प्रेमा त्रिपाठी विनीता दीक्षित कृष्णा भारद्वाज नीतू शर्मा संतोष शर्मा रागिनी मिश्रा ,मणि मिश्रा ,नीतू मिश्रा सुधा शर्मा ,मुन्नी उपाध्याय , वंदना पांडे,सोनल शुक्ला, गरिमा शर्मा,नितिन शर्मा, विपिन शर्मा ,मुकेश शर्मा ,राजेंद्र उपाध्याय ,डॉ बृजेश पाठक ,हिमांशु उपाध्याय ,योगेश उपाध्याय ,अतुल अवस्थी मौजूद थे।