/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/08/Bghwvu5OYm7hA0bJVOk0.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवादाता
बरेली। अनुसूचित जाति हेतु विकास कार्य योजना के अंतर्गत केन्द्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान एवं पशुपालन विभाग की ओर से भगवान शंकर की तपोभूमि गौरीशंकर मैदान में कुक्कुट मेला लगा। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने मेले का उद्घाटन किया।
पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया मेले का उद्घाटन
ग्राम उपरला ब्लॉक मझगवां में आयोजित कुक्कट मेला एवं प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मौसम का विज्ञान कैसा होगा। यह भी हमारा पशु बताता है। पशुओं की सेवा करना हमारा धर्म है। जब घड़ियां नहीं थी, तब सुबह का समय होता था तो मुर्गा जोर से बांग देता था। इससे हमें सुबह का पता लग जाता था।
इसे भी पढ़ें-आयुर्वेदिक चिकित्सा के विभिन्न प्रस्तावो को स्वीकृति मिली
मुर्गियों का बीमा करने पर विचार कर रही है यूपी सरकार
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार कुक्कुट किसान के लिए मुर्गियों का बीमा करने पर भी विचार कर रही है। इसमें मुर्गी के मृत्यु होने पर किसान को उसका मुआवजा भुगतान किया जाएगा। पशुपालन विभाग की अपर निदेशक डॉक्टर संगीता तिवारी ने बताया कि प्रदेश में कुक्कड़ के क्षेत्र में अंडा उत्पादन 1.6 करोड़ के लगभग प्रतिदिन है। जबकि यूपी में खपत 2.5 करोड़ अंडा प्रतिदिन है। 0.9 करोड़ अंडे की कमी को अंडा भरने का हमारा उद्देश्य है। इसलिए हमें कुकुट पालन की और अग्रसित होना पड़ेगा। अपने युवाओं को प्रेरित करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि एक एंड प्रतिदिन प्रति व्यक्ति के लिए पर्याप्त होता है।
इसे भी पढ़ें-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: "यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता"
अगर ज्यादा प्रोटीन की जरूरत हो तो तीन अंडा भी खाया जा सकता है। पशुपालन के क्षेत्र में कुक्कट विकास को प्राथमिकता देना अत्यंत आवश्यक है, जिसमें प्रदेश में जनमानस के लिए प्रोटीन युक्त आहार अंडे की उपलब्धता एवं कुक्कुट मास की उपलब्धता मांग के अनुसार सुनिश्चित की जा सके। हमारा एक संकल्प है कि कुपोषण की समस्या को भी दूर किया जा सके। निदेशक डॉ अशोक कुमार तिवारी ने संस्थान की उपलब्धियां के बारे में बताया । उन्होनें शोध के बारे में विस्तार से जानकारी दी कि कुक्कुट पालन एक बहुत तेजी से बढ़ता हुआ व्यवसाय है। देश के 40 से 50 लाख लोग कुक्कुट व्यवसाय कर रहे हैं।
ब्रायलर व लेयर उत्पादन की आधुनिक प्रौद्योगिकी पर वैज्ञानिकों का सत्र
परियोजना प्रभारी जगबीर सिंह त्यागी ने किसानों को मुर्गियों के रखरखाव एवं टीकाकरण से संबंधित बातें बताईं। कार्यक्रम में जापानी बटेर, टर्की, गिनी फाउल, देसी फाउल के साथ-साथ ब्रायलर व लेयर उत्पादन प्रौद्योगिकियों आदि विषयों पर वैज्ञानिकों ने प्रशिक्षण दिया। कुक्कुट व्यवसाय एवं सहबद्ध इकाइयों को स्थापित करने के लिए विधिक आवश्यकताओं, दायित्वों, प्रबंधन तकनीकी, आहार व आवास प्रबंधन, कुक्कुट बीमारियों की रोकथाम व उपचार, विपणन, बीमा व प्रदूषण नियंत्रण अनुपालन संबंधी विषयों सहित कुक्कुट उत्पादों की प्रसंस्करण तकनीकी के विषय में विस्तार से प्रशिक्षित किया गया। कुक्कुट उद्यम स्थापित करने के लिए विभिन्न बैंको से ऋण प्राप्ति हेतु विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाने व सरकारी वित्त योजनाओं के विषय में जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें-ज्वैलर्स की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंची महिलाएं...सोने की लौंग लेकर फरार
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पशु चिकित्सा अधिकारियों का सम्मान
मेले में विभिन्न प्रकार की मुर्गियों का प्रदर्शन किया गया। पोल्ट्री प्रोडक्ट्स और बटेर के अंडे एवं मुर्गी के अंडों की बिक्री भी की गई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने मेले में आई महिला पशु चिकित्सा अधिकारियों को भी सम्मानित किया। मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने बताया कि जब पशु सुखी होता है, तभी व्यक्ति सुखी होता है। पशु दुखी होता है, तो व्यक्ति भी दुखी होता है। वफादारी सीखनी हो तो पशुओं से सीखनी होगी। कार्यक्रम में 100 किसानों को लाभान्वित किया गया। प्रत्येक किसान को 15 उन्नत देसी नस्ल के चूजे 20 किलो दाना पानी के बर्तन एक झोपड़ी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेंद्र पांडे, एसडीएम आंवला तहसील नन्हे राम ब्लॉक प्रमुख आलमपुर जाफराबाद एवं मझगवां एवं पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सक वह संस्थान के डॉ संदीप सरन डॉक्टर एमपी सागर डॉजयदीप रोकड़े डॉ मोहम्मद मतीन अंसारी, जयदीप अरोड़ा, उमेश त्रिपाठी, राकेश जैसवारा एसआर मीणा उपस्थित थे।