Advertisment

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मै तो होली खेलूंगी सांवरिया के संग... गीत पर झूमे भक्त

श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन बरेली में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अध्यक्ष रेनू छाबड़ा के नेतृत्व में महिला मंडल ने होली महोत्सव की शुरुआत की।

author-image
Sudhakar Shukla
hari mandir
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवादाता

बरेली। श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन बरेली में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अध्यक्ष रेनू छाबड़ा के नेतृत्व में महिला मंडल ने होली महोत्सव की शुरुआत की। यह शुरुआत बड़ी धूमधाम से की गई। बरसाना में लठमार होली चल रही है। ठाकुर जी की असीम कृपा से बरेली में श्रीहरि मंदिर में महिला मंडल ने होली महोत्सव की शुरुआत की।

महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा व कंचन कंचन अरोड़ा की जुगल जोड़ी ने सरकार के समक्ष दीप प्रवाजलित  कर भजन संध्या और होली महोत्सव की शुरुआत की। उसके पश्चात महिला मंडल की सदस्यों ने भक्ति के भजनों की जो रस धारा  बहाईतो मंदिर में मौजूद भक्तजन नाचने और झूमने लगे।

इसे भी पढ़ें-Poultry fair: 100 किसानों को उन्नत देसी नस्ल के चूजे और दाना-पानी के बर्तन और झोपड़ी मिली

राधा और कृष्ण की झांकी ने मन मोहा...

महिला मंडल की सदस्यों ने राधा कृष्ण जी की झांकी का सुंदर स्वरूप बनाकर श्री जी और ठाकुर जी के श्री चरणों में हुआ। उसके बाद भजनों की रसधारा बहाई। मनोहर नृत्य प्रस्तुत किया गए।

Advertisment

इसे भी पढ़ें-आयुर्वेदिक चिकित्सा के विभिन्न प्रस्तावो को स्वीकृति मिली

भजनों की रसधारा में होली खेलन आयो नंदलाल

रे ..........,होली खेल रहे नंदलाल रे ...............,होली में तो खेलूंगी सांवरिया के संग.........., रसिया को नार बनाए री...............,बरसे  रंग गुलाल श्याम तेरी होली में............, होली खेलन राधा आई रे......, भजनों से सब का मन मोह लिया। समापन पर जुगल जोड़ी सरकार जी की आरती हुई। भक्तजनों में प्रसाद का वितरण हुआ।

इसे भी पढ़ें-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: "यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता"

12 मार्च को श्री हरि संकीर्तन मंडल द्वारा भजन संध्या

अध्यक्ष रेनू छाबड़ाने बताया  कि होली महोत्सव के अंतर्गत श्री हरि मंदिर बरेली  में रंग बरसाना महोत्सव में 12 मार्च को श्री हरि संकीर्तन मंडल और 13 मार्च को भाई शिवम् शर्मा एवं 14 मार्च को बुआ दाती संकीर्तन मंडल की ओर से श्री हरि मंदिर में भजनों की रसधारा बहाई जाएगी। सेवा में रेनू छाबड़ा,कंचन अरोड़ा,नीलम साहनी,नेहा आनंद,ममता ओबेरॉय,नीलम लुनियाल,विमल सोंधी,प्रवेश कोचर,निशा लखयानी,मीरा कथूरिया,सोनिका आहूजा,रजनी लूथरा, चांद खुराना,सीमा तनेजा उपस्थित थे।

Advertisment
Advertisment
Advertisment