Advertisment

होली के बाद योगी सरकार मंत्रिमंडल विस्तार... रोहिलखंड मंडल के मंत्री की हो सकती है छुट्टी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होली के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंत्रिमंडल का यह विस्तार कई मायनों में अहम होगा।

author-image
Sudhakar Shukla
yogi
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होली के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंत्रिमंडल का यह विस्तार कई मायनों में अहम होगा। नए मंत्रिमंडल विस्तार में दागी छवि के कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। वही कुछ जमीनी कार्यकर्ताओं के अलावा जनाधार वाले नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है। रोहिलखंड मंडल से मंत्रिमंडल में शामिल एक नेता की छुट्टी होने की भी अटकलें हैं। वहीं पश्चिमी यूपी से भाजपा प्रदेश संगठन पर काबिज भाजपा के दिग्गज नेता की मंत्रिमंडल में दोबारा वापसी हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें-जम्मू जाने वाली 21 ट्रेनें आज से निरस्त, स्टेशन जाने से पहले स्टेटस देख लें

होली के बाद भाजपा को मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष

वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा में उच्च स्तर पर मंत्रिमंडल और संगठन में फेरबदल की कवायद चल रही है। संगठन स्तर पर भाजपा को होली के बाद 20 मार्च तक नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने की उम्मीद है। फिलहाल ताजा मामला यह है कि होली के बाद योगी सरकार 2 के मंत्री परिषद का विस्तार करने पर मंथन चल रहा है। नए मंत्रिमंडल विस्तार में 4 से 5 नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक 75 साल से ज्यादा उम्र के मंत्रियों के अलावा भ्रष्टाचार या अन्य किसी तरह से सामाजिक रूप से खराब छवि के नेताओं को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें-दिल्ली की रहीमा ने थामा बरेली के दीपक का हाथ तो परिवारवाले बने दुश्मन

Advertisment

मंत्री परिषद विस्तार में जातीय समीकरणों पर खास फोकस

नए मंत्री परिषद विस्तार में जातीय समीकरणों का भी खास तौर से ख्याल रखा जाएगा। इस कवायद में रोहिलखंड मंडल से मंत्रिमंडल में शामिल एक नेताजी पर भी मंत्री परिषद से बाहर होने की तलवार लटक गई है। बरेली या पीलीभीत से दलित या पिछड़े वर्ग के एक विधायक को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। बृज क्षेत्र से संगठन के एक नेता भी मंत्री पद की दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं। पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल के अलावा बुंदेलखंड से 1 या 2 नए चेहरे मंत्रिमंडल में लिए जा सकते हैं। इन सब कवायदों को देखते हुए भाजपा के जिला और महानगर अध्यक्षों की सूची भी जल्द जारी होने की संभावना है। 

इसे भी पढ़ें-दिल्ली से खरीदी कार से कर रहे थे तस्करी का धंधा, पकड़े गए

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के फिर मंत्री बनने की संभावना

भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पार्टी संगठन में प्रदेश के मुखिया का पदभार संभालने से पहले उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री थे। चूंकि भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर भी फेरबदल होना है। इसलिए वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को दोबारा मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में ऐसी अटकलेंलग रही हैं। जातीय और क्षेत्रीय समीकरण बिठाने के लिए रोहिलखंड मंडल से कम से कम एक या दो नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

Advertisment
Advertisment