/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/26/hrS9INPO1LRyhSqoShcr.jpg)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
पटना, वाईबीएन नेटवर्क
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने बिहार की सात प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करने का ऐलान किया है। इनमें लोक गायिका स्वर्गीय शारदा सिन्हा को कला के क्षेत्र में मरणोपरांत पद्म विभूषण, जबकि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी को सामाजिक प्रक्षेत्र में मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित करने का फैसला किया गया। इसके अलावा, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी और महावीर मंदिर न्यास के सचिव रहे स्वर्गीय आचार्य किशोर कुणाल को मरणोपरांत पद्म श्री, समाजसेवी भीम सिंह भवेश, कला के क्षेत्र में निर्मला देवी, किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमंत कुमार, और आध्यात्मिक गुरु विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज को पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया गया। गृह मंत्रालय ने 25 जनवरी की देर रात इन नामों की घोषणा की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन सभी हस्तियों को सम्मानित किए जाने पर खुशी व्यक्त की और उन्हें बधाई दी।

Advertisment
बिहार कोकिला स्व॰ शारदा सिन्हा जी को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण (मरणोपरांत), स्व॰ सुशील कुमार मोदी जी को लोक कार्य के क्षेत्र में पद्म भूषण (मरणोपरांत) एवं स्व॰ आचार्य किशोर कुणाल जी को सिविल सेवा के क्षेत्र में पद्म श्री (मरणोपरांत) का सम्मान मिलना बिहार के लिए गौरव की बात…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) January 25, 2025
Advertisment
शारदा सिन्हा: लोक गायन की अमर आवाज
स्वर्गीय शारदा सिन्हा को "बिहार कोकिला" के नाम से जाना जाता था। उनका जन्म 1 अक्टूबर 1952 को हुआ था। पांच दशकों तक उन्होंने मैथिली, भोजपुरी और हिंदी भाषाओं में लोकगीतों के माध्यम से भारतीय लोक संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई। छठ गीतों के लिए उनकी विशेष पहचान थी। उनका निधन 5 नवंबर 2024 को छठ पूजा के दौरान हुआ।
Advertisment
सुशील कुमार मोदी: जेपी आंदोलन से उपमुख्यमंत्री तक का सफर
Advertisment
बिहार भाजपा के प्रमुख नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। जेपी आंदोलन से राजनीति में कदम रखने वाले मोदी ने कई प्रमुख पदों पर रहते हुए प्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका निभाई। कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद उनका निधन 13 मई 2024 को हुआ।
इसे भी पढ़ें- Repblic Day:कर्तव्य पथ पर दुनिया ने देखी भारत की सैन्य शक्ति और समृद्ध संस्कृति की झांकी
आचार्य किशोर कुणाल: आध्यात्म और समाज सेवा का संगम
मुजफ्फरपुर के बरुराज में जन्मे आचार्य किशोर कुणाल ने भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा देकर समाज सेवा को अपना मिशन बनाया। उन्होंने महावीर मंदिर ट्रस्ट के माध्यम से अस्पतालों और समाजसेवा के कई प्रकल्पों की स्थापना की। उनका निधन 29 दिसंबर 2024 को हुआ।
निर्मला देवी: सुजनी कला की पहचान
सुजनी कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाली मुजफ्फरपुर की निर्मला देवी को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने 40 वर्षों तक गरीब और वंचित महिलाओं को इस कला के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया।
डॉ. हेमंत कुमार: किडनी रोग विशेषज्ञ
डॉ. हेमंत कुमार को चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने 38 वर्षों तक राज्य में किडनी रोग के मरीजों की सेवा की।
भीम सिंह भवेश: वंचित समुदाय की आवाज
समाजसेवी भीम सिंह भवेश ने मुसहर समुदाय की शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने 8,000 से अधिक बच्चों को सरकारी स्कूलों में नामांकन कराने में मदद की और कई स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया।
विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज: आध्यात्मिक जगत के अग्रदूत
आध्यात्मिक क्षेत्र में अपने योगदान के लिए विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।
Advertisment