Advertisment

Bhojpur Road Accident: चार की मौत, एक दर्जन से अधिक लोग घायल

आरा के भोजपुर में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक रोहतास जिले के गुप्ता धाम से मुंडन समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे।

author-image
Jyoti Yadav
एडिट
ACCIDENT 00
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

आरा, वाईबीएन नेटवर्क 

आरा के भोजपुर में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक रोहतास जिले के गुप्ता धाम से मुंडन समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। यह हादसा आरा-बक्सर मुख्य मार्ग पर शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर फौजी पेट्रोल पंप के पास हुआ, जब बेलगाम टेलर ने पीछे से एक चार पहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से कुछ की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। 

ऐसे हुआ हादसा 

बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार,27 फरवरी की सुबह  एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ऑटो पर सभी सवार लोग गुप्ता धाम से एक बच्चे का मुंडन करा कर वापस गांव लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक, पटना के दाउदपुर गांव के रहने वाले नारायण महतो के पुत्र के मुंडन को लेकर कई लोग कैमूर जिले के गुप्ता धाम गए थे। सभी लोग पूजा अर्चना के बाद एक ऑटो पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ऑटो में पेट्रोल समाप्त हो गया। ऑटो का चालक पेट्रोल लेने के लिए पेट्रोल पंप के पास मुड़ रहा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। 

इसे भी पढ़ें-BREAKING : Bhojpur में भीषण सड़क दुर्घटना, Mahakumbh से स्नान कर Patna लौट रहे 6 लोगों की मौत

चार की मौत कई लोग घायल 

Advertisment

इस दुर्घटना में चार लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं बताई जा रही हैं। मृतकों की पहचान वैशाली जिले के फतेहपुर थाना राघोपुर नौका पट्टी निवासी मनोज महतो का पुत्र अजित कुमार, वैशाली जिले के छवासिया गांव की सुहागी देवी, पटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर निवासी सुहाग्या देवी और सिरातिया देवी के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और राहत, बचाव कार्य में जुट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना में पांच से छह लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

इसे भी पढ़ें-Bihar में NIA की बड़ी कार्रवाई: आतंकी कनेक्शन की जांच, Bhagalpur-Bhojpur में छापेमारी से हड़कंप

Advertisment
Advertisment