Advertisment

Big statement: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह बोले, नीतीश कुमार को मिले भारत रत्न

Big statement: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने जीतन राम मांझी के स्वर में स्वर मिलाते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने का समर्थन किया और कहा कि मांझी जी जो कहा, बिल्कुल सही है।

author-image
Mukesh Pandit
NITISH LALLAN SINGH
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

पटना, वाइबीएन नेटवर्क।

Advertisment

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के उस प्रस्ताव का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न मिलना चाहिए। ललन सिंह ने मांझी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि "मांझी जी ने जो कहा है, बिल्कुल सही कहा है। यह उनका प्रस्ताव है और पूरी तरह सही है।"

आम आदमी पार्टी ने विकास नहीं किया

Advertisment

दिल्ली चुनाव को लेकर भी ललन सिंह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि "आम आदमी पार्टी ने कोई विकास नहीं किया है। पूर्वांचल के लोगों से जाकर पूछ लीजिए, इस चुनाव में आम आदमी पार्टी का जाना तय है।" उन्होंने दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों के बीच आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी विकास के मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है।

इसे भी पढ़ें- UttraKhand MLA उमेश कुमार के आवास पर पूर्व विधायक ने की अंधाधुंध फायरिंग, समर्थकों समेत गिरफ्तार

विपक्ष पर बरसे ललन सिंह

Advertisment

मोकामा की घटनाओं को लेकर विपक्ष द्वारा उनका नाम जोड़ने के आरोपों पर ललन सिंह ने कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि "कौन मेरा नाम जोड़ रहा है? आप जोड़ रहे हैं क्या? उनको जोड़ने दीजिए, यह उनका काम है। यह धंधा विपक्ष के लोगों का है, मेरा नहीं है।" नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव के बयान कि "नीतीश कुमार थक चुके हैं," पर ललन सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'नीतीश कुमार अपना काम कर रहे हैं और जो विकास का काम है, उसे पूरा कर रहे हैं। तेजस्वी यादव जी को बोलना है, तो बोलने दीजिए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।'

इसे भी पढ़ें- Elections in Uttarakhand: प्रचंड जीत से भाजपा में जश्न, धामी बोले, राज्य की देवतुल्य जनता का धन्यवाद

Advertisment
Advertisment