Advertisment

Elections in Uttarakhand: प्रचंड जीत से भाजपा में जश्न, धामी बोले, राज्य की देवतुल्य जनता का धन्यवाद

उत्तराखंड में निकाय चुनाव में रिकार्ड जीत से भाजपा में जश्न का माहौल है। 11 नगर निगम में से 10 पर भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है। रविवार को राजधानी देहरादून में भाजपा प्रदेश कार्यालय में नवनिर्वाचित मेयर पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

author-image
Mukesh Pandit
dhami

Photograph: (young Bharat)

देहरादून, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

Elections in Uttarakhand: उत्तराखंड में निकाय चुनाव में रिकार्ड जीत से भाजपा में जश्न का माहौल है। 11 नगर निगम में से 10 पर भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है। इस मौके पर रविवार तो राजधानी देहरादून में भाजपा प्रदेश कार्यालय में नवनिर्वाचित मेयर पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें भारी तादाद में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी कार्यकर्ताओं विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। देहरादून के नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि देहरादून की जनता ने अपना बहुमूल्य वोट देकर मुझे विजयी बनाया है। आगामी दिनों में बोर्ड गठन के साथ ही राजधानी देहरादून के विकास कार्यों को गति देने का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने इस विराट जीत के लिए प्रदेश की देवतुल्य जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

उत्तराखंड में ट्रिपल इंजन की सरकार

Advertisment

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने निकायों में भरपूर आशीर्वाद दिया है,  जिसके लिए मैं सभी देव तुली जनता का धन्यवाद करता हूं। साथ ही सीएम ने  यह भी कहा कि अब हमारे पास ट्रिपल इंजन की सरकार है, इसलिए हमने जो संकल्प लिए हैं या विकास का जो मॉडल तैयार किया है, हम उसको आगे बढ़ने का काम करेंगे।

इसे भी पढ़ें- Delhi Highcourt से भाजपा को झटका, कैग रिपोर्ट पर विशेष सत्र बुलाने की याचिका खारिज

27 जनवरी होगा ऐतिहासिक दिन

Advertisment

उत्तराखंड में कल 27 जनवरी का दिन ऐतिहासिक दिन होगा। प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसको लेकर कहा कि हमने जो वायदा किया था उसे पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड स्वतंत्र भारत का पहला राज्य बनेगा जहां यह कानून प्रभावी होगा। सीएम ने कहा कि यूसीसी लागू करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यूसीसी से समाज में एकरूपता आएगी और सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार और दायित्व सुनिश्चित होंगे। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता के अंतर्गत जाति, धर्म, लिंग आदि के आधार पर भेद करने वाले व्यक्तिगत नागरिक मामलों से संबंधित सभी कानूनों में एकरूपता लाने का प्रयास किया गया है।

इसे भी पढ़ें- मोकामा गोलीकांड पर सियासत तेज: बिहार के बड़े नेताओं ने दिया बयान, सरकार को घेरते दिखे तेजस्वी

हरिद्वार में भाजपा ने 49 वार्ड जीते 

Advertisment

मेयर प्रत्याशी की मतगणना में भाजपा की मेयर प्रत्याशी किरण जैसल ने कांग्रेस प्रत्याशी से करीब 28555 हजार मतों से हराया है। अमरेश देवी बलियान को 44186 तथा भाजपा की किरण जैसल 72741 मत प्राप्त किए है।

ये बने वार्ड पार्षद 

वार्ड नंबर 1 सप्तऋषि से भाजपा के आकाश भाटी 400 वोट से जीते, उन्होंने निर्दलीय अनिल मिश्रा को हराया है।
वार्ड नंबर 2 भूपतवाला से भाजपा की सुनीता देवी विजय।
वार्ड नंबर 3 दुर्गानगर से भाजपा सूर्यकांत शर्मा।
वार्ड नंबर 4 खड़खड़ी कांग्रेस से महावीर वशिष्ठ दोबारा जीते।
वार्ड नंबर 5 श्रीगंगाधर महादेवनगर में त्रिकोणीय मुकाबले के दौरान भाजपा के अनिल वशिष्ठ ने जीत दर्ज की है।
वार्ड नंबर 6 भीमगोडा से भाजपा प्रत्याशी सुमित चौधरी चुनाव जीते हैं, उन्होंने कांग्रेस के कैलाश भट्ट को हराया है।
वार्ड नंबर 7 हरकी पैड़ी से भाजपा की श्रुति खेवड़िया ने 1400 मतों के अंतर से जीती हैं।
वार्ड नंबर 8 गउघाट से हिमांशु गुप्ता ने कांग्रेस से जीत हासिल की है, यहां पर भाजपा से हिमांशु को हराया है।
वार्ड नंबर 9 ब्रह्मपुरी से सोहित सेठी ने कॉन्ग्रेस से जीत दर्ज की है।
वार्ड 10 बिल्वकेश्वर से बीजेपी के सचिन कुमार जीते।
वार्ड 11 श्रवणनाथ नगर से बीजेपी के दीपक शर्मा जीते, यहां पर कांग्रेस के पार्षद राजीव भार्गव को हराया है।
वार्ड 12 निर्मला छावनी से भाजपा मंजू रावत ने जीत दर्ज की है।
वार्ड 13 मायापुर से भाजपा के ईष्टदेव सोनी जीतीं।
वार्ड 14 ऋषिकुल से भाजपा के ललित रावत चुनाव जीतें है।
वार्ड 15 विवेक विहार से कांग्रेस के विक्की भूषण जीते है, यहां पर भाजपा के पार्षद को हराया है।
वार्ड नंबर 16 शिवलोक से भाजपा प्रत्याशी निशा नौडियाल जीती हैं।
वार्ड नंबर 17 टिबड़ी से भाजपा प्रत्याशी रानी देवी जीती है।
वार्ड नंबर 18 गोविंदपुरी में भाजपा की ममता नेगी ने जीत दर्ज की है।
वार्ड नंबर 19 खन्नानगर में भाजपा की मोनिका सैनी ने कांग्रेस की टंडन को हराकर जीत दर्ज की हैं, यह वार्ड पूर्व मंत्री मदन कौशिक का गृह वार्ड है।
वार्ड 20 आवास विकास में भाजपा के राजेश शर्मा ने जीत दर्ज की है।
वार्ड 21 शारदा नगर में भाजपा की पिंकी चौधी ने जीत दर्ज की है।
वार्ड 22 आर्यनगर में भाजपा की सपना शर्मा जीत गई है।
वार्ड 23 रामनगर में भाजपा की आशी भारद्वाज ने जीत दर्ज की।
वार्ड 24 —कृष्णानगर में भाजपा के सरदार परमजीत सिंह गिल ने जीत दर्ज की है।
वार्ड 25 — आचार्यान में भाजपा की एकता गुप्ता ने जीत दर्ज की।
वार्ड 26 संदेश नगर में भाजपा के शुभम मैंडोला ने जीत दर्ज की है।
वार्ड 27 लाटोवाली में भाजपा के सुनील अग्रवाल ने जीत दर्ज की है।
वार्ड 28 — राजघाट में भाजपा के मुकुल पाराशर ने जीत दर्ज की है।
वार्ड 29 — कुम्हारघड़ा में भाजपा के प्रशांत सैनी जीते है।
वार्ड 30 — चौक बाजार में भाजपा के सचिन अग्रवाल ने जीत दर्ज की है।
वार्ड 31 — रविदास बस्ती में भाजपा के भूपेंद्र कुमार चुनाव जीते।
वार्ड 32 — नाथनगर में भाजपा के अनुज सिंह ने जीत दर्ज की है।
वार्ड 33 शास्त्रीनगर में कांग्रेस के सुनील कुमार सिंह जीते।
वार्ड 34  अंबेडकरनगर में भाजपा की निशा देवी जीती।
वार्ड 35  कड़च्छ में कांग्रेस की अंजू जीती।
वार्ड 36  तेलियान में भाजपा की मोनिका गिहार जीती।
वार्ड 37  कोटरावान में कांग्रेस के नोमान अंसारी जीते।
वार्ड 38  मेहतान में भाजपा की अन्नू मेहता जीती।
वार्ड 39 — लोधामंडी में कांग्रेस की शबाना मंसूरी जीती।
वार्ड 40  पीठ बाजार में निर्दलीय जहाँ अनसारा कुरैशी जीती।
वार्ड 41  कस्साबान में कांग्रेस के अरशद ख्वाजा जीते।
वार्ड 42  वाल्मीकि बस्ती में कांग्रेस की कृतिका जीती।
वार्ड 43 पांवधोई में भाजपा के हरविंदर विक्की जीते।
वार्ड 44  त्रिमूर्तिनगर में निर्दलीय अहसास अंसारी पत्रकार जीते।
वार्ड 45  तपोवन नगर में भाजपा के योगेंद्र सैनी जीते।
वार्ड 46  नीलखुदाना में कांग्रेस के
वार्ड 47  पांडेवाला में निर्दलीयआदेश सैनी जीते।
वार्ड 48  चाकलान में भाजपा के आशुतोष चक्रपानी जीते।
वार्ड 49  लक्कडहारान में भाजपा की तन्मीय शोत्रीय जीती।
वार्ड 50  मैदानियान में कांग्रेस की नीलोफर अंसारी जीती।
वार्ड 51  घोसियान में कांग्रेस की हीना अंसारी जीती।
वार्ड 52  अहबाबनगर में भाजपा के सुनील कुमार पांडे जीते।
वार्ड 53  विष्णुलोक में भाजपा के हितेश चौधरी जीते।
वार्ड 54  गुरुकुल में भाजपा के नागेंद्र राणा जीते।
वार्ड 55  शिवपुरी में कांग्रेस के सन्नी कुमार जीते।
वार्ड 56  हनुमंतपुरम में भाजपा के यादराम वालिया जीते।
वार्ड 57  जगजीतपुर में भाजपा के मनोज प्रालिया ने जीत दर्ज की।
वार्ड 58  राजा गार्डन कांग्रेस के सुमित त्यागी जीते।
वार्ड 59  सीतापुर में भाजपा के विनीत चौहान जीते।
वार्ड 60  ​हरिलोक से निर्दलीय आकर्षिका शर्मा जीती।

Advertisment
Advertisment