Advertisment

New Delhi Stampede: बिहार की सियासत गरमाई, डिप्टी सीएम बोले- लालू यादव शवों पर राजनीति करते हैं

नई दिल्ली स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत के बाद बिहार की सियासत गर्म हो गई है। लालू यादव के बयान के ऊपर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने पलटवार किया है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि लालू यादव शवों पर राजनीति करते हैं।

author-image
Pratiksha Parashar
bihar politics, lalu yadav, vijay sinha
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

पटना, आईएएनएस। 

नई दिल्ली स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत के बाद बिहार की सियासत गर्म हो गई है। दरअसल, इस हादसे में बिहार के 9 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना को लेकर लालू यादव ने भाजपा सरकार को घेरा है और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस्तीफे की मांग की है। लालू यादव के बयान के ऊपर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने पलटवार किया है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि लालू यादव शवों पर राजनीति करते हैं।

विजय सिन्हा ने लालू यादव पर बोला हमला

पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि नई दिल्ली में हुई घटना दुखद है। इस घटना में जो घायल हुए हैं, उनके इलाज के लिए शासन-प्रशासन सजगता से लगा हुआ है। राजद अध्यक्ष लालू यादव द्वारा इस घटना पर रेल मंत्री से इस्तीफे की मांग पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वे शवों पर राजनीति करते हैं। इस तरह की घटना फिर से घटित नहीं हो, इस पर लोगों को धैर्य बनाए रखने की बात करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: CM के लिए और कितना इंतजार करेगी राजधानी, क्या टल जाएगा मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कार्यक्रम?

लालू ने रेलमंत्री रहते हुए रेल को बेच दिया- विजय सिन्हा

डिप्टी सीएम सिन्हा ने आगे कहा कि लालू यादव ने रेल मंत्री रहते पूरे रेल को एक तरह से बेच दिया। ऐसे व्यक्ति का यह बयान उनकी गंभीरता को नहीं दिखाता है। राजद के महाकुंभ से जुड़े एक बयान को लेकर उन्होंने कहा कि लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने की राजद की मानसिकता रही है। सनातन की संस्कृति पर वे लोग हमेशा चोट करते रहे हैं। सनातन के धर्मगुरुओं, धर्मग्रंथों पर उनकी मानसिकता साफ झलकती है। ऐसे लोग तुष्टिकरण के लिए अपने संस्कार को भी भूल चुके हैं। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: New Delhi Stampede: दर्दनाक हादसे के बाद दिल्ली भाजपा ने स्थगित किए सभी राजनीतिक कार्यक्रम

बहुत बड़ा हादसा, रेल मंत्री इस्तीफा दें- लालू यादव

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को मची भगदड़ पर राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि रेलवे प्रशासन और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। लालू यादव ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह घटना दुखद है और रेलवे की लापरवाही के कारण ही इस प्रकार का हादसा हुआ है। इस घटना के बाद केंद्रीय रेल मंत्री को घटना की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा देना चाहिए। लालू यादव ने आगे कहा कि यह बहुत बड़ा हादसा है और सरकार की लापरवाही का परिणाम है। इससे पहले कुंभ मेले में भी भगदड़ मच चुकी है, जिससे साफ होता है कि सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है और वह दोषी है। राजद सुप्रीमो ने कहा कि ऐसी घटनाओं की जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए। 

यह भी पढ़ें: New Delhi Railway Station accident: बिहार के 9 लोगों की मौत, CM नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान

Advertisment
Advertisment