Advertisment

CM के लिए और कितना इंतजार करेगी राजधानी, क्या टल जाएगा मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कार्यक्रम?

राजधानी दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान का इंतजार किया जा रहा था, इस बीच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा हो गया। इस बीच अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान टल जाएगा?

author-image
Pratiksha Parashar
एडिट
delhi cm chair
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

राजधानी दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान का इंतजार किया जा रहा था, इस बीच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा हो गया। NDLS पर शनिवार रात हुई दर्दनाक घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। हादसे में 18 लोगों की मौत हुई है, वहीं कई लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। इस दर्दनाक घटना पर सियासत भी गरमाई हुई है। इस बीच अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान टल जाएगा? भाजपा ने भी इसे लेकर संकेत दिए हैं।

भाजपा ने लिया बड़ा फैसला

दिल्ली भाजपा ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई घटना को लेकर दुख जताया है। दिल्ली भाजपा की ओर से बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसदगण और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने रविवार (16 फरवरी) को प्रस्तावित सभी राजनीतिक आयोजनों को स्थगित कर दिया है। पार्टी ने कहा कि है यह फैसला उस दुखद घटना के प्रति शोक और पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए लिया गया है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: वो 10 मिनट और New Delhi railway station लाशों से पट गया, फिर भीड़ के सामने बौनी नजर आई व्यवस्था...

भाजपा विधायक दल की बैठक स्थगित!

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम और मंत्रिमंडल के गठन को लेकर मंथन में जुटी हुई है। सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही थी कि 17 फरवरी के भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित की गई है। इस दौरान विधायकों की रायशुमारी के बाद मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाना था। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व सीएम के नाम पर अंतिम मुहर लगाएगा। अब भाजपा की ओर से कहा गया है कि पार्टी ने रविवार को होने वाले राजनीतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। ऐसे में भाजपा विधायक दल की बैठक भी आगे बढ़ाए जाने के कयास लगा जा रहे हैं। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Delhi Election Result: नए मुख्यमंत्री को लेकर हलचल तेज, प्रवेश वर्मा के अलावा ये तीन नेता भी हो सकते हैं दावेदार

शपथ ग्रहण कार्यक्रम बढ़ेगा आगे?

अगर विधायक दल की बैठक की तारीख आगे बढ़ती है तो सीएम के नाम के ऐलान के लिए दिल्ली वासियों को थोड़ा और इंतजार करना होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कार्यक्रम 19 फरवरी को होने की संभावना थी। भाजपा विधायक दल की बैठक टलती है तो मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी आगे बढ़ाया जा सकता है। देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी इसके ऊपर क्या फैसला लेती है और दिल्ली वासियों को नए मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान और कितना इंतजार करना पड़ेगा। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Delhi: नए मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए राजधानी दिल्ली तैयार, इस तारीख को खत्म होगा सस्पेंस

Advertisment
Advertisment