पटना, वाईबीएन नेटवर्क।
Samvad Yatra : बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की कार्यकर्ता संवाद यात्रा का आठवां चरण 30 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। यह यात्रा सीवान के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के गृह जिले सीवान से होगी। अभी कुछ दिन पहले ही शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब और उनके बेटे ओसामा शहाब ने राजद की पुन: सदस्यता ली है। लोकसभा चुनाव में हिना शहाब ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर राजद के खिलाफ चुनावी बिगुल फूंका था। चुनाव में हिना तो नहीं जीतीं लेकिन राजद की हार भी हुई। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने सोमवार को जानकारी दी कि इस चरण की शुरुआत सीवान जिले से होगी।
Big statement: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह बोले, नीतीश कुमार को मिले भारत रत्न
बाद 31 जनवरी को सारण पहुंचेगी
तेजस्वी यादव 30 जनवरी को सीवान में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 31 जनवरी को सारण और 1 फरवरी को वैशाली जिले में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस यात्रा का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करना और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करना है। राजद प्रवक्ता ने बताया कि कार्यकर्ता संवाद यात्रा की तैयारी प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू के दिशा-निर्देशों के तहत की जा रही है। सभी जिलों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
Uniform Civil Code लागू करने वाला Uttarakhand बना पहला राज्य, आज से बदल जाएंगे ये नियम
जल्द होगा अन्य जिलों का कार्यक्रम
राज्य कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार, तेजस्वी यादव की यह यात्रा कई और जिलों में भी जाएगी। अन्य जिलों के कार्यक्रमों की जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। तेजस्वी यादव की यह यात्रा आगामी चुनावों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठित और प्रेरित करने के प्रयास का हिस्सा मानी जा रही है। राजद इस यात्रा के जरिए अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच अपनी जमीनी पकड़ को और मजबूत करना चाहती है।
इसे भी पढ़ें- UttraKhand MLA उमेश कुमार के आवास पर पूर्व विधायक ने की अंधाधुंध फायरिंग, समर्थकों समेत गिरफ्तार