Advertisment

Automobile: Tesla को टक्कर देने के लिए तैयार है महिंद्रा, Anand Mahindra ने कह दी यह बड़ी बात

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा- 1991 से हम इस तरह की चुनौतियों का मुकाबला कर रहे हैं, आगे भी करते रहेंगे। महिंद्रा ग्रुप सौ साल तक प्रतिस्पर्धा में बना रहेगा।

author-image
Dhiraj Dhillon
Anand Mahindra

Anand Mahindra Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

टेस्ला की कारें भारत में दस्तक देने जा रही हैं। हो सकता है कि ऐसे में कार के शौकीनों को नई प्रतिस्पर्धा का लाभ भी मिले, लेकिन भारतीय कार निर्माता कंपनियों के लिए यह एक नया चेलेंज होगा। इस सवाल के जवाब में महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा कि कोई दिक्कत नहीं है, 1991 से इस तरह की चुनौतियों का हम बार- बार मुकाबला कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा- महिंद्रा ग्रुप सौ साल तक प्रतिस्पर्धा में बने रहने के ल‌िए कमर कस चुका है। 

Business: PLI योजना रंग लाई, Mobile निर्यात से इतनी कमाई करेगा भारत

टैक्नोलॉजी और गुणवत्ता का भरोसा जरूरी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आनंद महिंद्रा ने कहा कि हमारी पूरी टीम मेहनत से काम कर रही है। प्रतिस्पर्धा में बने रहने के ल‌िए टैक्नोलॉजी और गुणवत्ता का भरोसा जरूरी है, उसमें हम कोई समझौता नहीं करते। ऑटोमोबाइल सेक्टर में लगातार प्रतिस्पर्धा बनी रहती है और रहनी भी चाहिए। कई विदेशी कंपनियां भारत में आईं, महिंद्रा लगातार प्रतिस्पर्धा में बनी रही। यह हमारी टीम का हार्ड वर्क है। हुंडई, फोर्ड और जनरल मोटर्स के सामने भी हम प्रतिस्पर्धा में बने रहे। 

Business: 2030 तक तीन गुना होगा कपड़ा निर्यात, नौ लाख करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य

इनोवेशन और भारत की जरूरतों की समझ महत्वपूर्ण

आनंद महिंद्रा ने कहा है कि प्रतिस्पर्धा में बने रहने के ल‌िए इनोवेशन और देसी समझदारी जरूरी है। हमें पता है भारतीय को क्या चाहिए। टेस्ला जैसर दिग्गज ऑटो मोबाइल कंपनी की भारत में एंट्री का हम बेहतर प्रतिस्पार्धत्मक माहौल में स्वागत करते हैं। महिंद्रा पूरी मजबूती से प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा महिंद्रा के ई वर्जन भारतीय बाजार के लिए एकदम फिट हैं। 

Advertisment

Business: भारत के ई-वेस्ट में छिपा है 'खजाना', छह बिलियन डॉलर की हो सकती है कमाई

महिंद्रा के इलेक्ट्रिक वर्जन के बारे में जानिए

इलेक्ट्रिक कार भारत में भविष्य की कार मानी जा रही हैं तो आपको महिंद्रा के इलेक्ट्रिक कारों के बारे में भी बता दें। महिंद्रा XEV 9E एक बड़ी इलेक्ट्रिक कार है, और BE 6e कॉम्पैक्ट एसयूवी का विकल्प देती है। BE 6e सिंगल चार्जिंग में 682 किलोमीटर तक चलती है। महिंद्रा की बड़ी इलेक्ट्रिक कार XEV 9E एक बार चार्ज करने पर 656 किलोमीटर की दूरी तय करने का दावा करती है। दोनों कारों में फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन उपलब्ध है।

Business: ओपनएआई ने एलन मस्क का 97.4 अरब डॉलर का प्रस्ताव ठुकराया, प्रतिस्पर्धा बाधित करने का प्रयास बताया

Advertisment
Advertisment