Advertisment

Stock Market: सेंसेक्स लाल निशान में खुला, मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी

भारतीय शेयर बाजार लगातार उथल-पुथल से गुजर रहा है। मंगलवार को बाजार लाल निशान पर खुला। सुबह 9.43 बजे सेंसेक्स 234 अंक और निफ्टी 64 अंकों की गिरावट के साथ कमजोरी पर खुला। मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी देखी का रुख नजर आया। 

author-image
Mukesh Pandit
Stock Markest03
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुंबई, आईएएनएस। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को लाल निशान में खुला। सुबह 9:43 पर सेंसेक्स 234 अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,139 और निफ्टी 64 अंक या 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,649 पर था।   लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 83.60 अंक या 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,859 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 107.45 अंक या 0.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,203 पर था। stock market | stock market news | stock market rate | stock market india 

कमोडिटी सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स 

निफ्टी ऑटो, पीएसयू बैंक, मेटल, मीडिया और कमोडिटी सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स थे। आईटी, एफएमसीजी, इन्फ्रा और प्राइवेट बैंक इंडेक्स लाल निशान में थे। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इटरनल (जोमैटो), टाटा स्टील, एमएंडएम, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स और एशियन पेंट्स में टॉप गेनर्स थे। एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी टॉप लूजर्स थे।

सपाट शुरुआत के बाद निफ्टी को 24,700 का मिल सकता है सपोर्ट

चॉइस ब्रोकिंग के डेरिवेटिव विश्लेषक हार्दिक मटालिया ने कहा, "सपाट शुरुआत के बाद निफ्टी को 24,700, 24,600 और 24,500 पर सपोर्ट मिल सकता है। तेजी की स्थिति में 24,800, 24,900 और 25,000 रुकावट के स्तर होंगे।" ज्यादा एशियाई बाजार तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। टोक्यो, शंघाई, जकार्ता और हांगकांग हरे निशान में थे।

एफआईआई ने बिकवाली जारी रखी

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 2 जून को लगातार दूसरे सत्र में अपनी बिकवाली जारी रखी और 2,589 करोड़ रुपए के इक्विटी बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने दसवें दिन अपनी खरीद जारी रखी और उसी दिन 5,313 करोड़ रुपए के इक्विटी खरीदे। वैश्विक कारणों के चलते सोमवार को भी शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 77.26 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,373.75 और निफ्टी 34.10 अंक या 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,716.60 पर था।

Advertisment
stock market news stock market india stock market stock market rate
Advertisment
Advertisment