Advertisment

हॉर्न बजते ही बरसाईं गोलियां...कारोबारी Gopal Khemka की हत्या से मचा हड़कंप

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार देर रात अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए जाने माने उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या कर दी। इस वारदात से हड़कंप मच गया है।

author-image
Pratiksha Parashar
gopal khemka
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

पटना, आईएएनएस। बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार देर रात हुई उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है। गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक के पास गोपाल खेमका की गोली मार कर हत्या कर दी  गई। वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। खेमका की हत्या के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। घटनास्थल से गांधी मैदान थाना की दूरी महज 600 मीटर है। इसके बावजूद पुलिस समय पर नहीं पहुंच सकी, जिस पर परिवार और स्थानीय लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। 

Advertisment

हॉर्न बजते ही चलीं गोलियां

घटनास्थल पर मौजूद बिल्डिंग के गार्ड राम पारस ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे गोपाल खेमका ने बिल्डिंग का गेट खोलने के लिए गाड़ी का हॉर्न बजाया। वह जैसे ही गेट खोलने पहुंचे, तभी गोलियों की आवाज सुनाई दी। गेट खोलने के बाद देखा कि खेमका की मौत हो चुकी थी। हम कुछ समझ पाते इससे पहले ही सब कुछ हो गया। कोई दिखाई नहीं दिया।

परिवार से मिलने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री

Advertisment

भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने खेमका परिवार से मुलाकात करने के बाद आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि जिसका परिवार का अभिभावक चला जाए, उसकी हालत समझी जा सकती है। 6 साल में पिता-पुत्र दोनों की हत्या होना सिर्फ दुर्भाग्य नहीं, बल्कि यह गंभीर चिंता का विषय है। गोपाल खेमका एक प्रतिष्ठित व्यवसायी और समाजसेवी थे। सरकार को इस घटना को गंभीरता से लेना चाहिए और अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल कराना चाहिए।

पुलिस नहीं पहुंची, दुख की बात

उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद है कि इतनी बड़ी वारदात शहर के बीचों-बीच होती है और पुलिस समय पर नहीं पहुंचती है। प्रशासन को चेतना होगा और ऐसा कड़ा संदेश देना होगा कि भविष्य में कोई भी अपराधी इस तरह की दुस्साहसिक हरकत की हिम्मत न कर सके।

Advertisment

परिवार ने पुलिस पर उठाए सवाल

गोपाल खेमका के भाई शंकर खेमका ने बताया कि हमें नहीं लगता कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी थी। वह हर रोज सुबह 10 बजे ऑफिस जाते थे। वारदात की जानकारी मिलने के बाद भी पुलिस निष्क्रिय रही, यह समझ से परे है। रात करीब डेढ़ बजे गांधी मैदान थाना की पुलिस पहुंची और करीब 2 बजे टाउन डीएसपी, फिर ढाई बजे पटना सिटी एसपी आईं। हमने खुद पुलिस को बताया कि कहां गोली चली है, कहां खोखा गिरा है। इसके बाद वे लोग ईंट से घेराबंदी करने लगे। ऐसा लग रहा था मानो वे तमाशा देखने आए हों।

जांच में जुटी टीम

Advertisment

फिलहाल एफएसएल की टीम मौके से सबूत इकट्ठा कर रही है। घटनास्थल से दो खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। टाउन डीएसपी-2 प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया जा रहा है और जो भी साक्ष्य मिल सकते हैं, उन्हें इकट्ठा किया जा रहा है। crime news | murder news | Bihar news

Bihar news crime news murder news
Advertisment
Advertisment