Advertisment

Crime: तंत्र विद्या की आड़ में घिनौना खेल...धनवर्षा गैंग की करतूत से पुलिस के भी उड़े होश!

उत्तर प्रदेश के संभल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। संभल का एक गैंग तंत्र विद्या की आड़ में लड़कियां से घिनौनी करतूत करता था। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो, तस्वीरें और घिनौनी चैट्स बरामद की हैं।

author-image
Pratiksha Parashar
एडिट
sambhal tantra
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

संभल, वाईबीएन नेटवर्क। 

उत्तर प्रदेश के संभल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। संभल का एक गैंग तंत्र विद्या की आड़ में लड़कियां से घिनौनी करतूत करता था। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो, तस्वीरें और घिनौनी चैट्स बरामद की हैं। धनारी पुलिस ने गिरोह के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कई ऐसे खुलासे हुए हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

गरीब परिवारों को करोड़पति बनने का झांसा

आरोपी गरीब परिवार की लड़कियों को 'धनवर्षा तंत्र' के नाम पर बहला-फुसलाकर बुलाते थे, फिर उनका शोषण करते थे। ठग गरीब परिवारों को करोड़पति बनाने का दावा करते थे। भोले-भाले लोग बातों में आकर इनका शिकार बन जाते थे। इस गैंग ने कई जिंदगियों को बर्बाद कर दिया। आरोपियों के मोबाइल में लड़कियों के न्यूड फोटो-वीडियो भी मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी लड़कियों के वीडियो पोर्न साइट्स को बेचते थे। 

Advertisment

तंत्र क्रिया के नाम पर घिनौना खेल

जानकारी में सामने आया है कि ठगों का मैन टारगेट 5-6 फीट हाईट वाली लड़कियां होती थीं। लड़कियों का फोटो-वीडियो बनाकर गिरोह के मैनेजर तक पहुंचाया जाता था, जिसके बाद तय  होता था कि तंत्र क्रिया कहां होगी और कब होगी। तंत्र क्रिया के दौरान सिर्फ लड़की और गुरु ही कमरे में मौजूद होते थे। इस दौरान लड़की को निर्वस्त्र करके जमीन पर लिटाया जाता था। वीडियो से खुलासा हुआ कि आरोपी युवतियों को कुछ खिलाकर बेहोश करते थे। कई लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात भी सामने आयी है। 

फॉर्म में लंबाई से लेकर प्राइवेट पार्ट तक की जानकारी

Advertisment

तंत्र क्रिया से पहले वह लड़कियों का फॉर्म भरवाता था, जिसमें हैरान करने वाले सवाल पूछे जाते थे। फॉर्म में लड़कियों के शरीर की निजी जानकारी दर्ज कराई जाती थी। नाम और उम्र के साथ उनके मासिक धर्म की तारीख, लंबाई, वजन तक दर्ज कराया जाता था। इतना ही नहीं उनके प्राइवेट पार्ट और वर्जिनिटी को लेकर भी जानकारी ली जाती थी। 

कैसे हुआ मामले का खुलासा?

धनारी के एक युवक की शिकायत के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। धनारी के राजपाल ने पुलिस को बताया कि उसे बहला-फुसलाकर आगरा ले जाया गया। उसे कमरे में कैद किया गया और तंत्र क्रिया के नाम पर मुंह पर सफेद कपड़ा लपेटकर कुछ करने की कोशिश की गई। राजपाल के मुंह से चीख निकली तो आसपास के लोग इकट्ठे हो गए, जिससे आरोप उसे मौके पर छोड़कर भाग गए। शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच की और आरोपियों को पकड़ा। इस मामले में दशरथ सिंह सिसोदिया, संजय चौहान, राघवेंद्र और रघुवीर सिंह मुख्य आरोपी बताये जा रहे हैं। 

sambhal Crime
Advertisment
Advertisment