Advertisment

Odisha Gangrape: समुद्र तट पर छात्रा के साथ खौफनाक कांड, 10 दरिंदों ने बनाया हैवानियत का शिकार

ओडिशा के गोपालपुर में एक 20 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

author-image
Pratiksha Parashar
gopalpur gangrape

प्रतीकात्मक तस्वीर

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। ओडिशा के गोपालपुर में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। गोपालपुर समुद्रतट (Gopalpur Beach) पर रविवार को एक कॉलेज छात्रा के साथ गैंगरेप (Gangrape) की वारदात हुई थी। छात्रा अपने पुरुष मित्र के साथ बीच पर घूमने गई थी, जहां करीब 10 युवकों ने उनपर हमला किया और छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

गैंगरेप के 10 आरोपी 

आरोपियों ने छात्रा के दोस्त को साइड में ले जाकर बांध दिया। सोमवार को पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 70 के तहत गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने अब तक सभी 10 आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। सभी आरोपी वयस्क हैं। जानकारी के मुताबिक, आरोपी दूसरे राज्य में भागने की कोशिश में थे। 

बीच पर बैठी छात्रा को घसीटकर हैवानियत

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता बेरहामपुर में पढ़ाई करती है। उसका दोस्त भी उसकी कॉलेज में पढ़ाई करता है। दोनों गोपालपुर समुद्र तट पर बैठे थे, तभी 10 युवकों का समूह पहुंचा। छात्रा और युवक की की तस्वीरें लीं और इंटरनेट पर डालने की धमकी देने लगे। इसके बाद छात्रा के दोस्त को जबरन ले जाकर बांध दिया। छात्रा को घसीटकर ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। हैरानी की बात यह है कि गोपालपुर बीच ओडिशा के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शुमार है, जहां आमतौर पर बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद रहते हैं। ऐसे में यह घटना महिला सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

पूर्व सीएम पटनायक ने दी प्रतिक्रिया

इस दिल दहला देने वाले मामले को लेकर ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, "ओडिशा के प्रमुख पर्यटन स्थल गोपालपुर बीच पर सामूहिक बलात्कार की खबर बेहद चौंकाने वाली है और इसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इसकी कड़ी निंदा की जाती है। पर्यटन स्थलों में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। सरकार को महिलाओं के खिलाफ हर दिन बढ़ रहे अत्याचारों को रोकने के लिए सतर्क रहना चाहिए। सरकार को राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए।"

rape case | crime news | odisha news 

crime news rape case odisha news
Advertisment
Advertisment