Advertisment

Moradabad: महिला ने अपने तीन देवरों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप,मामला दर्ज

Moradabad: कांठ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने ही तीन देवरों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।

author-image
Roopak Tyagi
कांठ थाना क्षेत्र के गांव सिरसा ठाठ के रहने वाले एक व्यक्ति ने गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है।

थाना-कांठ Photograph: (वाईबीएन )

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता। कांठ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने ही तीन देवरों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।

जान से मारने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया

महिला ने बताया कि उसकी शादी जिला बिजनौर के चांदपुर निवासी शारिक के साथ हुई थी। पति की मृत्यु के बाद सास फिरदौस देवर शाहरुख , शाहबाज,दानिश, देवरानी गुलनाज, नंद फौजिया ,फरहाना नाजिया ने दहेज में एक मारुति कार और 5 लाख रुपए की मांग कर डाली ससुरालियों की इस मांग का जब महिला ने विरोध किया तब तीनो देवरों ने उसके साथ जबरदस्ती जान से मारने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपों है कि देवरों ने घटना का वीडियो भी बनाया है।महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच के शुरू कर दी है।

कांठ थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच कराई जा रही है।  जांच में जो तथ्य सामने आयेंगे उसी के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: बकरीद पर मुरादाबाद में ट्रैफिक अलर्ट, 7 जून को दोपहर तक नो एंट्री, पूरे शहर में रूट डायवर्जन लागू

Advertisment

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में गर्मी का कहर, सप्ताह भर राहत के आसार नहीं

यह भी पढ़ें: खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने ऊपर हुई कार्रवाई को बताया एकतरफा,कमेटी पर साक्ष्यों की अनदेखी का आरोप

यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ के आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,लगा रहा फैसले की गुहार

Advertisment
Advertisment