Advertisment

तलाक, शादीशुदा बॉयफ्रेंड और फिर मर्डर....प्रेमी ही निकला हरियाणवी मॉडल का कातिल, जानिए

हरियाणा के पानीपत की फेमस मॉडल शीतल की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शीतल की हत्या उसके शादीशुदा बॉयफ्रेंड ने ही की थी। हत्या की वजह हैरान करने वाली है।

author-image
Pratiksha Parashar
एडिट
model shital murder
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्कहरियाणा के पानीपत की फेमस मॉडल शीतल का शव रविवार की रात खरखौदा क्षेत्र में एनसीआर वाटर चैनल के किनारे मिला था। शीतल की हत्या की खबर ने सनसनी फैला दी थी और हर किसी को हैरान कर दिया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि शीतल की हत्या उसके शादीशुदा बॉयफ्रेंड ने ही की थी। शीतल की भी 9 साल पहले शादी हो चुकी थी। हत्या की वजह चौंकाने वाली है। 

shital ka boyfriend

चाकू से गोदकर नहर में फेंका

शीतल के बॉयफ्रेंड ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या की थी और लाश को नहर में फेंक दिया था। आरोपी ने फिर खुद नहर में गिरने की कहानी रची। पुलिस ने जब आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने खुलासा करते हुए बताया कि वह शीतल से शादी करना चाहता था, लेकिन जब शीतल को पता चला कि वजह शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है तो उसने शादी से इनकार कर दिया।

हत्या की वजह 

सुनील को शक था कि शीतल किसी और से बात करती है। वह शीतल से मिलना चाहता था, लेकिन शीतल उससे किनारा कर रही थी। दरअसल, शीतल जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती थी। वह विशाल नाम के लड़के से शादी करने वाली थी। उसकी सगाई हो चुकी थी। इतना ही नहीं उसे विशाल के नाम का टैटू भी हाथ पर गुदवा लिया था। जब यह बात सुनील को पता चली तो उससे सहन नहीं हुआ और उसने शीतल का मर्डर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, इसी बात को लेकर शीतल और सुनील का झगड़ा हुआ था, जिसके बाद सुनील ने कार में ही शीतल की हत्या कर दी। 

जमीन बेचकर करियर बनाया

Advertisment

जानकारी के मुताबिक, शीतल का मॉडलिंग करियर बनाने में सुनील ने मदद की थी। सुनील का कहना है कि उसने शीतल के लिए जमीन तक बेच दी  थी। दरअसल, पति से तलाक के बाद शीतल ने कमाई के लिए करनाल के मॉडल टाउन स्थित सुकून होटल में काम करना शुरू किया। यह होटल  सुनील का था। इस दौरान दोनों की बातचीत शुरू हुई। इसके बाद नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जब सुनील ने शादी के लिए कहा तो शीतल को उसके शादीशुदा होने के बारे में पता चला, उसने सुनील को मना कर दिया। जिसके बाद वह विशाल के साथ शादी करने वाली थी। इससे बौखलाए सुनील ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

आरोपी तक कैसे पहुंची पुलिस?

हत्या से ठीक पहले शीतल को आखिरी बार सुनील के साथ देखा गया था। चश्मदीद गवाहों और CCTV फुटेज दोनों ने पुष्टि की कि घटना से पहले दोनों एक ही कार में यात्रा कर रहे थे। बाद में वही कार पानीपत के पास एक नहर में बरामद हुई, जो सुनील कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड थी। यह तथ्य पुलिस के लिए काफी चौंकाने वाला था। शीतल का शव सोनीपत जिले में मिला, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस को यह मामला एक पूर्व नियोजित हत्या प्रतीत हुआ, और शक की सुई सीधे सुनील कुमार की ओर मुड़ गई। इसके बाद पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की, इस दौरान उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। crime news | haryana news | murder case 

murder case crime news haryana news
Advertisment
Advertisment