Advertisment

Kolkata Gangrape: आरोपियों के साथ रीक्रिएट किया Crime Scene, सामने आएगी दरिंदों की सच्चाई

साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में स्टूडेंट के गैंगरेप मामले की जांच करने के लिए शुक्रवार को पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने चारों आरोपियों की मौजूदगी में क्राइम सीन रीक्रिएट किया। 

author-image
Pratiksha Parashar
gangrape case
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में स्टूडेंट के गैंगरेप (Kolkata Gangrape) मामले की जांच जारी है। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है, जबकि आरोपी के वकील ने दलील देते हुए कहा है कि मनोजीत के शरीर पर लव बाइट के निशान मिले हैं, यह रेप कैसे हो सकता है? मामला बेहद पेचीदा नजर आ रहा है। गैंगरेप केस की गुत्थी सुलझाने के लिए शुक्रवार को पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने चारों आरोपियों के साथ घटनास्थल पर जाकर क्राइम सीन रीक्रिएट किया। 

4 घंटे तक हुआ क्राइम रीक्रिएशन

सुबह करीब 4:30 बजे पुलिस साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज पहुंची। चारों आरोपियों के साथ क्राइम सीन रीक्रिएट किया गया। पुलिस टीम के साथ तीन मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा, कॉलेज का मौजूदा छात्र प्रमित मुखर्जी और जैब अहमद के अलावा कॉलेज का सुरक्षा गार्ड पिनाकी बनर्जी भी मौजूद था। आरोपियों को क्राइम सीन पर ले जाकर घटनाक्रम को दोबारा समझने और जांच को मजबूत करने का प्रयास किया गया। इस प्रक्रिया में करीब चार घंटे लगे। क्राइम सीन रीक्रिएशन के बाद चारों को फिर पुलिस स्टेशन लाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रक्रिया के दौरान जुटाई गई जानकारियों को पीड़िता के आरोपों और अन्य सबूतों से मिलान किया जाएगा।

लॉ स्टूडेंट से गैंगरेप

यह घटना कथित तौर पर 25 जून को कोलकाता के कस्बा इलाके स्थित साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में हुई थी। पीड़िता द्वारा 30 जून को शिकायत दर्ज कराने के बाद, पुलिस ने 12 घंटे से भी कम समय में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

CCTV और मेडिकल रिपोर्ट

पुलिस जांच में CCTV फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट दोनों ने पीड़िता के आरोपों को गंभीरता से पुष्टि किया है। कॉलेज के CCTV में 25 जून की दोपहर 3:30 बजे से रात 10:50 बजे तक की करीब 7 घंटे की रिकॉर्डिंग है, जिसमें पीड़िता को जबरन गार्ड के कमरे में ले जाते हुए देखा गया। इसके अलावा, 28 जून को मिली मेडिकल रिपोर्ट में भी रेप की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता के शरीर पर जबरदस्ती, काटने और नाखून से खरोंचने के निशान पाए गए हैं। साथ ही मारपीट के भी संकेत मिले हैं।  Crime | Kolkata gang rape | Kolkata Gangrape Case | Kolkata Law College 

Advertisment
Kolkata Law College Kolkata Gangrape Case Kolkata gang rape Crime
Advertisment
Advertisment