/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/08/peyALwAc0LyFdZUXDP4O.webp)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क |
कर्नाटक में गुरुवार रात को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई | तीन लोगों ने कथित तौर पर दो महिलाओं के साथ कर्नाटक के हम्पी में सामूहिक बलात्कार किया। इनमें एक 27 वर्षीय इसरायली पर्यटक और एक होमस्टे मालिक शामिल हैं। यह घटना तब हुई जब वे तीन अन्य यात्रियों के साथ बेंगलुरु शहर से लगभग 350 किलोमीटर दूर कोप्पल में एक नहर किनारे आसमान को देख रहीं थी |
ये भी पढ़े: Crime: वो के शक में शौहर बना कातिल, बीवी को मार डाला
नहर से एक शव बरामद
तीनों आरोपियों ने महिलाओं को निशाना बनाने से पहले बाकी के तीन यात्रियों को नहर में धकेल दिया। उनमे से अमेरिका के डेनियल और महाराष्ट्र के पंकज तैरकर बाहर निकलने में कामयाब रहे, जबकि ओडिशा के बिबाश डूब गए। शनिवार सुबह उनका शव बरामद किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने लोगों को भरोसा दिया है कि तीनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वे बच कर नहीं जा पाएंगे |
हमले में 2 विदेशी पर्यटक
पुलिस का कहना है की दोनों महिलाओ को अस्पताल ले जाया गया है, जहां दोनों अब पहले से बेहतर हैं | जिन पाँच लोगों पर हमला हुआ, उनमे से 2 विदेशी थे, एक अमेरिकन लड़का और एक इस्राइल लड़की | 29 वर्षीय होमस्टे मालिक ने अपनी शिकायत में कहा कि वह और चारों मेहमान रात के खाने के बाद तुंगभद्रा लेफ्ट बैंक नहर के किनारे तारों को देखने गए थे, उसी वक्त वहाँ आरोपी बाइक पर सवार होकर आए। पहले तीनों बाइक सवार में से एक ने पूछा कि उन्हें पेट्रोल कहां मिलेगा और फिर हमसे 100 रुपये मांगने लगे। मना करने पर उन्होंने हम पर हमला किया, पुरुषों को नहर में धकेल दिया और हम दोनों के साथ बलात्कार किया | इसके बाद वो तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर भाग गए |
यह पहली बार नहीं है जब देश में विदेशी पर्यटकों के साथ ऐसी घटना हुई है, इससे पहली भी कई बार देश में ऐसा घटनाएं हो चुकी है |