नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव का प्रचार अंतिम चरण में है। भारतीय जनता पार्टी ने शुरू से ही धुआंधार प्रचार अभियान चलाया, अब अंतिम चरण में भी भाजपा पूरी ताकत झोंक रही है। 5 फरवरी, सोमवार को प्रचार थम जाएगा, ऐसे में रविवार से लेकर सोमवार को प्रचार थमने तक भाजपा ने अपने लोकसभा और राज्यसभा के 241 सांसदों को मैदान में उतारा है। इसके अलावा भाजपा शासित राज्यों के कई राज्यों के मुख्यमंत्री और पीएम मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री भी दिल्ली के चुनावी रण में प्रचार करते हुए नजर आएंगे।
भाजपा का प्रचार अभियान
भारतीय जनता पार्टी प्रचार में किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। पार्टी राष्ट्रीय और राज्य स्तर के नेताओं की पूरी फौज को मैदान में उतारकर दिल्ली के मतदाताओं को साधने की कोशिश कर रही है। भाजपा नेता डोर टू डोर कैंपेन और नुक्कड़ सभाएं करेंगे। अब देखना यह है कि भाजपा की यह मेहनत चुनावी नतीजों में कितनी असरदार साबित होती है।
यह भी पढ़ें: Delhi Election: पीएम मोदी ने 'आप' पर कसा तंज, बोले- झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं....
241 सांसद चुनावी मैदान में उतरे
प्रचार के अंतिम 2 दिनों में भाजपा सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में अपना चौतरफा प्रचार करेगी। सोमवार को प्रचार थमने तक भाजपा के 241 सांसद भाजपा सरकार की फायदेमंद योजनाओं और बजट 2025 की घोषणाओं को दिल्ली की जनता तक पहुंचाकर चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं रविवार को भाजपा के कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सांसद मिलकर करीब 70 जनसभाएं करेंगे।
चुनावी मैदान में भाजपा के सीएम
भाजपा शासित पांच राज्यों के मुख्यमंत्री भी रविवार को दिल्ली में चुनाव प्रचार में जुटेंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा राजधानी के चार अलग-अलग स्थानों पर जनसभाएं करेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी चार विधानसभा क्षेत्रों में सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा तीन जगहों पर चुनावी रैलियां करेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दो स्थानों पर जनसभाएं करेंगे, जबकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पांच जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। वहीं सोमवार को भी कई राज्यों के मुख्यमंत्री दिल्ली की चुनावी रैलियों में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: Delhi High Court मानहानि मामले में सीएम आतिशी के खिलाफ सोमवार को करेगा सुनवाई
पीएम मोदी ने संभाली कमान
दिल्ली चुनाव की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हाथों में ले रखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में कई चुनावी रैलियों को संबोधित कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने भाजपा के विकास कार्यों और नीतियों को जनता के सामने रखा। पीएम मोदी ने अपनी चुनावी रैलियों के दौरान आदमी पार्टी के ऊपर जमकर हमला बोला। रविवार को दिल्ली के आरकेपुरम विधानसभा क्षेत्र में पीएम मोदी की रैली है।
भाजपा का नया गाना लॉन्च
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने वोटिंग से पहले भाजपा का चौथा प्रचार गीत "दिल वालों की दिल्ली को अब बीजेपी सरकार चाहिए" जारी किया, जिसे पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ने गाया। इस गीत के माध्यम से पार्टी ने दिल्ली के लोगों से भावनात्मक जुड़ाव बनाने का प्रयास किया है।
यह भी पढ़ें: Delhi Election: केजरीवाल का मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र, कहा-AAP कार्यकर्ताओं को धमका रही भाजपा...