Advertisment

Arvind Kejriwal की हत्या की साजिश रच रही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस, AAP ने लगाया गंभीर आरोप

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा सरकार और दिल्ली पुलिस के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। आप नेताओं ने अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। 

author-image
Pratiksha Parashar
KEJRIWAL AATISHI BHAGWANT
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

Delhi Politics: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा सरकार के ऊपर हमलावर है। अब दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा सरकार और दिल्ली पुलिस के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। आप नेताओं ने अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। 

भाजपा और पुलिस पर हत्या की साजिश का आरोप

आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दिल्ली की सीएम आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र की भाजपा सरकार और दिल्ली पुलिस पर पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की 'हत्या' की साजिश रचने का आरोप लगाया और निर्वाचन आयोग से आग्रह किया कि पंजाब पुलिस द्वारा उन्हें प्रदान की गई सुरक्षा बहाल किया जाए, जो वापस ले ली गई है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  Maharashtra Breaking: Bhandara के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका, अब तक 8 लोगों की मौत

जांच की मांग उठाई

फिलहाल, आम आदमी पार्टी के इस आरोप पर भाजपा या दिल्ली पुलिस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि उन्होंने आयोग को पत्र लिखकर पांच फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप को ‘‘समान अवसर’’ देने, केजरीवाल को पंजाब पुलिस द्वारा दी गई सुरक्षा बहाल करने और उन पर ‘‘जानलेवा’’ हमलों की जांच करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आदेश के अनुसार केजरीवाल पर कथित हमलों पर आंखें मूंद ली हैं। 

Advertisment

ये भी पढ़ें: Karnataka में बदलेगा मुख्यमंत्री? Siddaramaiah के बयान से तेज हुईं अटकलें

चुनाव से पहले केजरीवाल की सुरक्षा हटाई

सीएम आतिशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल की हत्या की इस साजिश में दो लोग शामिल हैं- भाजपा और दिल्ली पुलिस। वे दोनों केजरीवाल की जान लेने की साजिश कर रहे हैं। उन पर एक के बाद एक हमले की कोशिश की गई है। पिछले साल अक्टूबर में केजरीवाल पर हमला किया गया। जांच में पता चला कि हमलावर भाजपा कार्यकर्ता थे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आतिशी ने कहा, "हमने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर केजरीवाल की सुरक्षा बहाल करने की मांग की है। हमें दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं है, क्योंकि वह अमित शाह के नियंत्रण में है।" ‘आप’ नेताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली चुनाव से पहले "गंदी राजनीति" करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केजरीवाल की सुरक्षा हटाने की साजिश रची है। 

Advertisment

ये भी पढ़ें: केजरीवाल की सिक्योरिटी पर Delhi व Punjab Police भिड़ी,  सुरक्षा से पंजाब पुलिस को हटाया

Advertisment
Advertisment