Advertisment

Delhi Election: दिल्ली में कांग्रेस की दुर्दशा, 70 में से 67 प्रत्याशियों की जमानत जब्त

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। इस चुनाव में सबसे खराब स्थिति कांग्रेस की रही है। 70 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस, 67 सीटों पर अपनी जमानत तक नहीं बचा पाई।

author-image
Pratiksha Parashar
congress , delhi election, rahul gandhi
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। आम आदमी पार्टी हार के बाद 12 साल बाद दिल्ली की सत्ता से दूर हो गई है, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल कर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। इस चुनाव में सबसे खराब स्थिति कांग्रेस की रही है। 70 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस, 67 सीटों पर अपनी जमानत तक नहीं बचा पाई।

67 उम्मीदवारों की जमानत जब्त, सिर्फ 3 बचा पाए

कांग्रेस पार्टी दिल्ली में अपना खाता भी नहीं खोल पाई। पार्टी के दिग्गज नेताओं को भी हार का सामना करना पड़ा है। 70 में से 67 कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है, सिर्फ 3 प्रत्याशी ही अपनी जमानत बचा पाने में कामयाब हो पाए हैं। कस्तूरबा नगर से अभिषेक दत्त, नांगलोई जाट से रोहित चौधरी और बादली से देवेंद्र यादव को ठीक-ठाक वोट प्रतिशत मिला है, जिसकी वजह से उनकी जमानत जब्त होने से बच गई है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Delhi Politics: चुनाव परिणाम के बाद बैठकों का दौर जारी, केजरीवाल के घर खास नेताओं की बैठक

दिग्गज नेता भी रहे तीसरे स्थान पर

अलका लांबा, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव, वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित , पूर्व मंत्री हारून युसूफ जैसे दिग्गज नेता भी त्रिकोणीय मुकाबले में तीसरे स्थान पर रहे हैं। कस्तूरबा नगर से अभिषेक दत्त ने कांग्रेस की थोड़ी लाज बताई है, वे दूसरे स्थान पर रहने वाले एकमात्र कांग्रेस उम्मीदवार हैं। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले दिल्ली में कांग्रेस के वोट प्रतिशत में हल्का सुधार हुआ है। कांग्रेस के वोट शेयर में 2.1 प्रतिशत का सुधार हुआ है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Delhi Election: 10 साल दिल्ली की सरकार केवल झूठ बोलती रही, CM हरियाणा ने कही यह बड़ी बात

कांग्रेस ने बिगाड़ा AAP का खेल!

दिल्ली में भलें ही कांग्रेस पार्टी सत्ता और मुकाबले से दूर रही है, लेकिन चुनावी नतीजों की दिशा बदलने में कांग्रेस की बड़ी भूमिका रही है। हर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला था, जिसकी वजह से आम आदमी पार्टी के वोट बंटे। आम आदमी पार्टी के वोट शेयर में सीधा 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वोट बंटने से भाजपा को सीधा फायदा पहुंचा है। आपको बता दें कि दिल्ली चुनाव में भाजपा को 48 सीटों पर जीत हासिल हुई है, वहीं आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमटकर रह गई है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Delhi Election Result: जीत के बाद आतिशी का जश्न, डांस का वीडियो वायरल

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment