नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। वोटिंग से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के विधायक के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने आप विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ महिला को फ्लाइंग किस (Flying Kiss)देने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। आप विधायक दिनेश मोहनिया पर आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान महिला को फ्लाइंग किस कर थे। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल इस मामले में विधायक की तरफ से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: Delhi Election: अरविंद केजरीवाल बोले- गुंडागर्दी हारेगी, दिल्ली जीतेगी
चौथी बार मैदान में हैं मोहनिया
जानकारी के मुताबिक, संगम विहार थाने में एक महिला ने AAP विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ फ्लाइंग किस देने का मामला दर्ज कराया है। दिल्ली पुलिस ने धारा 323/341/509 के तहत मामला दर्ज किया है। मोहनिया संगम विहार सीट से उम्मीदवार भी हैं। दिनेश का मुकाबला भाजपा के चंदन कुमार चौधरी और कांग्रेस के हर्ष चौधरी से है। संगम विहार सीट से दिनेश मोहनिया आम आदमी पार्टी के टिकट पर लगातार तीन बार यहां से जीत चुके हैं और चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। खबर के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब विधायक मोहनिया पर इस तरह के आरोप लगे हैं।
यह भी पढ़ें: Delhi Election: मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा यह चुनाव नहीं, धर्म युद्ध है, बोलीं- सत्य की जीत होगी
पहले भी लगे थे आरोप
23 जून, 2016 को उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था, जब उन्होंने अपने इलाके में पानी की समस्या को लेकर उनसे संपर्क करने वाली महिलाओं के एक समूह के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था। इस घटना के बाद, IPC की कई धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था, जिसमें चोट पहुंचाने, आपराधिक धमकी और यौन उत्पीड़न से संबंधित धाराएं शामिल थीं। हालांकि, 2020 में दिनेश मोहनिया को इन आरोपों से बरी कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: क्या जनता खत्म करेगी भाजपा का तीन दशक का सूखा या आप फिर आएगी सत्ता में
अमानतुल्ला के खिलाफ भी FIR दर्ज
दिल्ली पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई एक वीडियो सामने आने के बाद की, जिसमें आप नेता कथित तौर पर चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद अपने समर्थकों के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र (ओखला) में घूमते हुए दिख रहे थे।
दिल्ली की सभी 70 सीटों पर हो रहा मतदान
दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान वोट कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।