Advertisment

Delhi CM: भाजपा विधायक दल की बैठक आज, CM पद को लेकर खत्म होगा सस्पेंस

अभी सीएम पद को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ है। कई नामों पर चर्चा चल रही है। विधायक दल की बैठक संपन्न होने के बाद जिसे मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपे जाने का फैसला किया जाएगा, वह शपथ लेगा।

author-image
Jyoti Yadav
एडिट
भाजपा मीटिंग
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, आईएएनएस

दिल्ली में बुधवार,19 फरवरी की शाम 7 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर फैसला किया जा सकता है। विधायक दल की बैठक के संबंध में भाजपा नेता विनोद तावड़े, तरुण चुघ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मिलने राजनिवास पहुंचे थे। बताया गया कि शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले अतिथियों के बारे में जानकारी देने भाजपा राजनिवास पहुंचे थे। 

इसे भी पढ़ें-Delhi में हार के साथ ही शुरू हुईं “आप” की मुश्किलें, Satyendra Jain पर मुकदमे को मंजूरी

कई नामों पर चर्चा जारी 

अभी सीएम पद को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ है। कई नामों पर चर्चा चल रही है। विधायक दल की बैठक संपन्न होने के बाद जिसे मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपे जाने का फैसला किया जाएगा, वह शपथ लेगा।

इसे भी पढ़ें-Delhi CM: "नक्षत्र बदले या ग्रह", भाजपा ने दिल्ली सीएम के शपथ ग्रहण का समय बदला

Advertisment

 10 नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात की 

बता दें, 11 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 10 नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात की थी। इन विधायकों में विजेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता, अरविंदर सिंह लवली, अजय महावर, सतीश उपाध्याय, शिखा राय, अनिल शर्मा और डॉ. अनिल गोयल, कपिल मिश्रा और कुलवंत राणा शामिल थे। इन्हीं विधायकों में 3 से 4 चेहरे मुख्यमंत्री पद के दावेदार बताए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-Delhi CM: दिल्ली में 2 डिप्टी सीएम बना सकती है भाजपा, क्या है पार्टी का 'मिनी इंडिया' प्लान?

रामलीला मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह 

शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा। मंगलवार को राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, विनोद तावड़े, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शपथ ग्रहण से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया था। इस संबंध में प्रदेश कार्यालय में बैठक भी हुई थी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में 30 हजार से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया है। 

Advertisment

इसे भी पढ़ें-Delhi में हार के साथ ही शुरू हुईं “आप” की मुश्किलें, Satyendra Jain पर मुकदमे को मंजूरी

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment