/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/14/Mehzuc9oKkRgV9WoalsI.jpg)
कांग्रेस ने मंगलवार देर रात को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 16 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है। कांग्रेस ने अब तक 64 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बाकी बचे प्रत्याशियों का एलान भी जल्द होने की संभावना है। कांग्रेस पूरी ताकत के साथ इस बार चुनाव मैदान में हैं। नई दिल्ली सीट से आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस ने पहले ही कदावर नेता संदीप दीक्षित को मैदान में उतारकर केजरीवाल की राह कठिन कर दी है। केजरीवाल त्रिकोणीय मुकाबले में फंसे हैं। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी चुनाव मैदान में उतर सीधी चुनौती दे रहे हैं।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/14/7Vg6iB1lIoVCpHvqE6zL.jpg)
Delhi Election: राहुल ने मकर संक्रांति पर महिलाओं संग खाया दही-चूड़ा
अब तक 64 उम्मीदवारों का ऐलान
कांग्रेस के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने देर रात को 16 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। इससे पहले कांग्रेस ने दूसरी सूची में 26 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। जिसमें कांग्रेस ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सामने जंगपुरा से फरहद सूरी को उम्मीदवार घोषित किया था। जबकि पहली सूची में 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। जिसमें अरविंद केजरीवाल के सामने कांग्रेस ने नई दिल्ली विधानसभा सीट पर संदीप दीक्षित को टिकट दिया था। जबकि कालका सीट से सीएम आतिशी के सामने पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा को टिकट दिया गया है। पार्टी अब तक 66 सीटों पर उम्मीदवारों की नामों की घोषणा कर चुकी है।
Assembly Elections: राहुल ने पीएम मोदी और केजरीवाल पर बोला सीधा हमला
चौथी लिस्ट के प्रत्याशी
मुंडका- धर्मपाल लकड़ा
किराड़ी- राजेश गुप्ता
मॉडल टाउन- कुंवर करण सिंह
पटेल नगर(एससी)- श्रीमती कृष्णा तीरथ
हरि नगर- प्रेम शर्मा
जनकपुरी- श्रीमती हरबनी कौर
विकासपुरी- एडवोकेट जितेंद्र सोलंकी
नजफगढ़- सुषमा यादव
पालम- मंगे राम
आरकेपुरम- विशेष टोकस
ओखला- अरीबा खान
विश्वास नगर- राजीव चौधरी
गांधी नगर- कमल अरोड़ा
शाहदरा- जगत सिंह
घोंडा- भीष्म शर्मा
गोकलपुर (एससी)- ईश्वर बागड़ी
Campaign Song...’फिर केजरीवाल नू चुन लो’, आप का कैंपेन सॉन्ग लॉन्च